ePaper

Besan Milk Benefits: शरीर को एनर्जी से भर देगा बेसन वाला दूध, जानिए इसके अन्य फायदे और बनाने की विधि  

Updated at : 02 Feb 2026 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
Besan Milk Benefits for Health in Hindi

बेसन वाला दूध पीने के फायदे (Image-Gemini)

Besan Milk Benefits: शरीर को एनर्जी से भरने के लिए बेसन वाला दूध बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. यह शरीर में इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है.

विज्ञापन

Besan Milk Benefits: आजकल की भागदौड़ वाली लाइफ का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है. सुबह से लेकर रात की व्यस्तता हमारे शरीर को थकान और कमजोरी से भर देता है. ऐसे में बहुत सारे लोग तुरंत एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले पौष्टिक आहार की तलाश में रहते हैं. आज हम आपको बेसन वाला दूध बनाने और उसे पीने से होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं. इस ड्रिंक का स्वाद रबड़ी जैसा होता है. इसे पीते ही शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. इसे आप सुबह के ब्रेकफास्ट या फिर शाम की स्नैक्स के साथ ले सकते हैं. चलिए अब इसे पीने से होने वाले फायदे बताते हैं.

बेसन का दूध पीने के फायदे

हड्डियों और दांतों को मजबूती

कैल्शियम से भरपूर दूध हड्डियों और दांतों को मजबूत करने में काफी हद तक मददगार साबित होता है. बेसन के साथ मिलकर इसका असर और अधिक हो जाता है.  

डायबिटीज कंट्रोल में मददगार

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेसन वाला दूध बहुत ही फायदेमंद साबित होता है. डायबिटीज के मरीज इसका सेवन सुबह-शाम दो वक्त कर सकते हैं.

वजन नियंत्रण में सहायक

बेसन पेट को लंबे समय तक भरा रखता है. प्रोटीन और फाइबर युक्त बेसन अनचाहे स्नैक्स को खाने की इच्छा कम करता है.

स्किन और बालों के लिए लाभकारी

बेसन हमारी त्वचा को नमी देने का बेस्ट ऑप्शन है. यह शरीर को अंदर से स्वस्थ रखता है और बालों को भी मजबूत बनाता है.

पाचन में सहायक

फाइबर से भरपूर बेसन पाचन को मजबूत करता है. यह कब्ज जैसी समस्या में भी राहत देती है. दूध के साथ मिलने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Almond Soup Recipe: सर्दियों में एनर्जी से भर देगी बादाम का सूप, जानें बनाने का सिंपल तरीका

बेसन वाला दूध बनाने की सामग्री

  • बेसन –  2 बड़े चम्मच
  • दूध – 1 कप
  • हल्दी – 1 चुटकी
  • शहद या गुड़ – 1 छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए

बेसन वाला दूध बनाने की विधि

  • बेसन वाला दूध बनाने के लिए पहले कढ़ाई में ½–1 चम्मच घी डाल कर गर्म करें.
  • अब इसमें आप बेसन डालकर हल्का भून लें.
  • फिर इसमें धीरे-धीरे दूध डाल कर और इसे अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद इसमें हल्दी डालकर 5 मिनट तक अच्छे से उबाल लें.
  • फिर स्वादानुसार शहद या फिर गुड़ डाल लें.
  • ध्यान रहे कि शहद हमेशा दूध उबालने के बाद ही डालें ताकि इसका पोषक तत्व बना रहे.

यह भी पढ़ें: Creamy Pumpkin Soup: विंटर के लिए बेस्ट है क्रीमी पंपकिन सूप, सर्दी-जुकाम से राहत के लिए नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Rice Soup Benefits: डाइट में शामिल करें सेहत से भरपूर राइस सूप, जानें इसके फायदे

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola