ePaper

Beauty Tips: स्ट्रॉबेरी में छिपा है आपकी खूबसूरती का राज, जानें इसके अमेजिंग फायदे

Updated at : 18 Dec 2024 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
beauty benefits of strawberries

beauty benefits of strawberries

Beauty Tips: अगर आप अपनी स्किन को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इससे आपकी स्किन को कई तरह के फायदे होते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: अगर आपको एक खूबसूरत त्वचा की तलाश है तो ऐसे में आपको आज से ही स्ट्रॉबेरीज का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. ये सिर्फ दिखने और खाने में ही स्वादिष्ट नहीं होते हैं बल्कि इसके नियमित सेवन और चेहरे पर इस्तेमालसे आपकी स्किन क्वालिटी भी काफी ज्यादा बेहतर हो सकती है. स्ट्रॉबेरी में आपको भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को कई तरह से समस्याओं से बचाकर रखने में मदद कर सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको नियमित तौर पर स्ट्रॉबेरी खाने की वजह से आपकी त्वचा को होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

स्किन को बनाता है ब्राइट

अगर आपको एक ब्राइट और ग्लोइंग स्किन की तलाश है तो ऐसे में स्ट्रॉबेरीज आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जो आपकी त्वचा से डार्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करता है. केवल यहीं नहीं, अगर आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के पिग्मेंटेशन या फिर ब्लेमिशेस हैं तो उनसे छुटकारा दिलाने में भी ये आपकी काफी मदद कर सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में भी चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाएगा कॉफी, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Also Read: Beauty Tips: डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलु उपाय, ट्राय करने पर जरूर होगा फायदा

प्रीमैच्योर एजिंग के लक्षणों को कम करता है

स्ट्रॉबेरीज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जिनकी वजह से आपकी त्वचा प्रीमैच्योर एजिंग के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों से बची हुई रहती है. स्ट्रॉबेरी के नियमित सेवन से कोलेजन ब्रेकडाउन के प्रोसेस को भी धीमा किया जा सकता है.

पिंपल्स और एक्ने से छुटकारा

स्ट्रॉबेरीज की एक खास बात यह भी होती है कि इसमें सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है जिसे एक्ने को नैचुरली ठीक करने के लिए जाना जाता है. अगर आप इसे अपने चेहरे पर लगाते हैं तो इससे स्किन पोर्स में जमा हुए एक्सेस ऑइल्स से छुटकारा पाया जा सकता है.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे की रंगत देख चौंक जाएगी दुनिया, आज ही डायट में शामिल करें ये 5 चीजें

स्किन को रखता है हाइड्रेटेड

अगर आप अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको स्ट्रॉबेरीज का सेवन जरूर करना चाहिए. इसमें आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है. इसके सेवन से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज्ड रहती है. अगर आपको इर्रिटेटेड स्किन की समस्या है तो ऐसे में स्ट्रॉबेरी को आपको अपने चेहरे पर जरूर लगाना चाहिए.

डैमेज्ड स्किन को रिपेयर करने में मदद

अगर आपकी स्किन सेल्स डैमेज्ड हो गयी हैं तो ऐसे में आपको स्ट्रॉबेरीज का सेवन जरूर करना चाहिए. इसके सेवन से सेल रिजेनरेशन की प्रक्रिया फास्ट और बेहतर हो जाती है और आपको डैमेज्ड स्किन सेल्स की समस्या से छुटकारा मिल जाता है. इसके सेवन से आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक किरणों की वजह से होने वाले नुकसान से भी बचे रह सकते हैं.

Also Read: Beauty Tips: सर्दियों में क्यों आपकी स्किन के लिए अमृत के समान है घी? जानें चौंका देने वाले फायदे

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola