ePaper

Beauty Tips: अब सर्दियां भी नहीं छीन सकती चेहरे की खूबसूरती, इस तरह बरकरार रखें नेचुरल ग्लो

Updated at : 16 Nov 2024 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips

Beauty Tips

Beauty Tips: अगर आप सर्दियों के इन दिनों में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं तो ऐसे में इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: जैसे ही सर्दियों की शुरुआत होती है तो ऐसे में इसका सीधा असर हमारी त्वचा पर पड़ती है. हमारा चेहरा रूखा पड़ जाता है और इसके साथ ही कई अन्य तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं का भी हमें सामना करना पड़ता है. सर्दियों के इन दिनों में हमारी त्वचा की ग्लो भी खो जाती है और वह काफी हद तक बेजान भी लगने लगती है. सर्दियों के इन दिनों में आपको इस तरह की किसी समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने त्वचा की रंगत को सर्दियों के इन दिनों में भी बरकरार रख सकेंगे. तो चलिए इन आसान घरेलू नुस्खों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

सर्दियों के मौसम में हम अक्सर पानी पीना कम कर देते हैं या फिर पानी पीने की जरुरत को नजरअंदाज करने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए. जब आप पानी पीना छोड़ देते हैं तो ऐसे में आपका शरीर डीहाइड्रेटेड हो जाता है जिसका असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है. अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों के इन दिनों में भी आपकी त्वचा खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे तो ऐसे में आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए.

Also Read: Beauty Tips: आपकी खूबसूरती को निखारने में मदद करेगा अपराजिता का फूल, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

Also Read: Anti Ageing Tips: चेहरे पर कभी नहीं झलकेगी बुढ़ापे की निशानी, इन चीजों की डालें आदत

मॉइस्चराइजर भी जरूरी

सर्दियों के दिनों में यह काफी जरूरी हो जाता है आप अपने चेहरे पर एक अच्छे मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से आपकी त्वचा सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है. सर्दियों के दिनों में आपको जब भी लगे कि आपकी त्वचा डीहाइड्रेटेड हो रही है तो ऐसे में मॉइस्चराइजर से बेहतर और कुछ भी नहीं हो सकता है.

सफाई का ख्याल रखना भी जरूरी

सर्दियों के दिनों में आपको अपनी त्वचा की साफ-सफाई का ख्याल बिना भूले रखना चाहिए. सर्दियों के दिनों में आपको केमिकल बेस्ड नहीं बल्कि एक जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि जब आप नहा रहे हैं तो ऐसे में गर्म पानी का इस्तेमाल अपने चेहरे पर भूलकर भी न करें. गर्म पानी के इस्तेमाल से आपकी त्वचा फीकी पड़ जाती है. जब आप अपने चेहरे को धो रहे हैं तो ऐसे में ताजे पानी के इस्तेमाल से बेहतर और कुछ भी नहीं है.

चेहरे पर करें शहद का इस्तेमाल

सर्दियों के दिनों में आप अपने चेहरे पर शहद का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा सॉफ्ट, ग्लोइंग और हेल्दी बना रहता है. आपको इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि शहद का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करने से पहले आप उसे अच्छे फेस वॉश से धो जरूर लें. शहद को अपने चेहरे पर करीबन 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में अच्छी तरह से धो लें. इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ग्लोइंग बनी हुई रहेगी.

Also Read: Beauty Tips: चेहरे को मिलेगा गोरा निखार, फेसवॉश की नहीं इन चीजों की पड़ेगी जरुरत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola