ePaper

Beauty Tips: ग्लोइंग और यंग लुक के लिए अपनाएं ये नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स

Updated at : 25 Apr 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
Natural Beauty Hacks

Natural Beauty Hacks

Beauty Tips: कुछ आसान और नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स की मदद से आप न सिर्फ अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं, बल्कि उसे लंबे समय तक यंग और फ्रेश भी रख सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे घरेलू उपाय, जो आपकी त्वचा को देंगे एक नई जान और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.

विज्ञापन

Beauty Tips: क्या आप भी चाहते हैं कि आपकी त्वचा हर मौसम में चमकती रहे और आपकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाए? बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स और केमिकल्स से भरपूर ट्रीटमेंट्स के बजाय अब वक्त है नेचर की ओर लौटने का. कुछ आसान और नेचुरल ब्यूटी सीक्रेट्स की मदद से आप न सिर्फ अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकते हैं, बल्कि उसे लंबे समय तक यंग और फ्रेश भी रख सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसे घरेलू उपाय, जो आपकी त्वचा को देंगे एक नई जान और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के.

नींबू और शहद का फेस पैक: नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को हाइड्रेट करता है. इन्हें मिला कर एक फेस पैक बनाएं और अपने चेहरे पर लगाएं. यह पैक त्वचा के डेड सेल्स को निकालता है और आपको देता है ग्लोइंग लुक.

दूध और हल्दी का उपयोग: हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं और दूध आपकी त्वचा को नमी प्रदान करता है. दोनों को मिलाकर एक पैक तैयार करें और इसे अपनी त्वचा पर लगाएं. इससे आपकी त्वचा साफ, उज्जवल और यंग दिखेगी.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: ब्यूटी रूटीन में इन नई चीजों को करें शामिल और पाएं ग्लोइंग स्किन

एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ-साथ त्वचा की उम्र बढ़ने के संकेतों को भी कम करते हैं. इसे रातभर चेहरे पर लगाकर छोड़ दें, और सुबह उठकर धो लें.

विटामिन C से भरपूर फल: संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और पपीता जैसे विटामिन C से भरपूर फल खाएं. यह आपकी त्वचा को अंदर से निखारने में मदद करता है और फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है.

ये भी पढ़ें: Skincare Tips: गर्मी में धुप से वापस आते ही चहेरे पर करें ये काम, कभी नहीं होगी टैनिंग

नींबू और गुलाब जल: रोजाना नींबू और गुलाब जल का मिक्सचर अपने चेहरे पर लगाएं. यह आपकी त्वचा के रंग को हल्का करेगा और डार्क स्पॉट्स को कम करेगा, जिससे आपकी त्वचा और भी खूबसूरत दिखेगी.

कच्चा दूध और आलू: आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद करते हैं. कच्चे दूध और आलू के रस को मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. इससे त्वचा पर चमक आ जाएगी.

पानी पीना न भूलें: अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं. यह आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाता है और उसकी चमक को बनाए रखता है.

ये भी पढ़ें: Multani Mitti Face Packs: गर्मी में मुल्तानी मिट्टी से पाएं ग्लोइंग और ठंडी त्वचा, ये फेस पैक हैं बेस्ट

ये भी पढ़ें: Facial AT Home: घर बैठे पाएं पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन, सिर्फ 5 आसान स्टेप्स में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola