ePaper

महंगी क्रीम नहीं, ये 6 आदतें बनाती हैं चेहरे को जवान! उम्र से छोटे दिखना है तो जरूर करें ट्राई

Updated at : 16 Feb 2026 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
how to look younger

जवान दिखने के लिए क्या करें AI image

Beauty Tips: क्या सच में जवान दिखने के लिए महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट जरूरी हैं? नहीं! आपकी हर दिन की आदतें ही चेहरे की असली उम्र तय करती हैं. सही नींद, पानी, डाइट, कम स्ट्रेस और एक्सरसाइज जैसी छोटी-छोटी बातें आपकी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग और यंग बनाए रख सकती हैं.

विज्ञापन

Beauty Tips: हम सभी ने अपने आस-पास ऐसे लोगों को जरूर देखा है जिनकी उम्र होती तो ज्यादा है लेकिन वे दिखने में काफी कम उम्र के लगते हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनकी उम्र होती भले ही कम है लेकिन ये दिखने में काफी ज्यादा उम्र के लगते हैं. जब ऐसा होता है तो कुछ लोगों का मानना होता है कि सामने वाला इंसान जरूर महंगे क्रीम या फिर ट्रीटमेंट का सहारा लेता होगा जिस वजह से वह अपनी उम्र से कम लग रहा है या फिर उसकी स्किन ग्लोइंग लग रही है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर किस तरह महंगे क्रीम और ट्रीटमेंट्स नहीं, बल्कि आपकी कुछ आदतें आपके चेहरे की उम्र को तय करती हैं. जब आप इन आदतों को डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो बिना एक पैसा खर्च किये आपको एक जवान और लंबे समय तक ग्लोइंग दिखने वाली स्किन का तोहफा मिलता है. चलिए इन आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

जवान दिखने के लिए अच्छी नींद है सबसे जरूरी

अगर आप बढ़ती उम्र में भी अपनी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाकर रखना चाहते हैं, तो आपके लिए हर रात कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना सबसे ज्यादा जरूरी है. जब आप सो रहे होते हैं तो आपका शरीर खुद को रिपेयर कर रहा होता है. जब आप रात को देर तक जागते हैं या फिर स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं तो इसका सीधा असर आपको अपने चेहरे पर देखने को मिलता है. रात को देर तक जागने से आपकी आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर रिंकल्स और आपकी स्किन कम उम्र में ही डल दिखने लग जाती है. अगर आप एक जवान दिखने वाली स्किन पाना चाहते हैं तो हर रात अपनी नींद जरूर पूरी करें.

यह भी पढ़ें: Beauty Hacks: पार्लर छोड़ो, घर पर पाओ ग्लोइंग स्किन और खूबसूरत बाल! हर लड़की के लिए सस्ते ब्यूटी हैक्स

पानी पीने की डालें आदत

जब आप कम पानी पीते हैं तो आपकी स्किन ड्राई और बेजान दिखने लग जाती है. वहीं, सही मात्रा में पानी पीने से आपकी स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड और टाइट बनी रहती है. जब आप पानी पीते हैं तो आपके शरीर से हर तरह की गंदगी ज्यादा आसानी से बाहर निकलती है, जिस वजह से भी आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो बरकरार रहता है.

स्ट्रेस कम तो चेहरे पर चमक ज्यादा

अगर आप हद से ज्यादा चिंता करते हैं या फिर स्ट्रेस लेते हैं तो इसका सीधा असर आपको अपने चेहरे पर देखने को मिलता है. हद से ज्यादा स्ट्रेस की वजह से आपके शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस बिगड़ता है, जिस वजह से आपको पिंपल्स, रिंकल्स और ढीली स्किन की प्रॉब्लम से जूझना पड़ता है. वहीं, अगर आप खुश रहते हैं या फिर हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहते हैं तो आपके चेहरे पर खुद एक अलग ग्लो आ जाती है. आपकी खूबसूरत और जवान दिखने वाली स्किन के पीछे यह एक बड़ा कारण बन सकता है.

यह भी पढ़ें: खूबसूरत दिखने के चक्कर में महिलाएं कर बैठती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह हो रहा नुकसान

सही डाइट का चेहरे पर असर

अक्सर उन्हीं लोगों का चेहरा समय से पहले बूढा और थका हुआ दिखता है जो डाइट में तली-भुनी, मीठी और जंक फूड्स खाना ज्यादा पसंद करते हैं. वहीं, जो लोग अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फलों, दालों और प्रोटीन से लोडेड चीजों को रहते हैं वे ज्यादा फिट और जवान दिखते हैं. विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स से लोडेड चीजें आपकी स्किन को अंदर से मजबूती देने का काम करते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि आपको सिर्फ बाहर से क्रीम लगाने की नहीं बल्कि अंदर से भी अपनी स्किन को न्यूट्रिशन देने की जरूरत होती है.

रेगुलर एक्सरसाइज का जादू

अगर आप एक जवान और फ्लॉलेस स्किन की चाहत रखते हैं तो आपको अपनी डेली रूटीन में लाइट एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए. जब आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर हो जाता है जिस वजह से आपके चेहरे पर ऑक्सीजन की क्वांटिटी बढ़ जाती है. रेगुलर बेसिस पर जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उनकी स्किन नैचुरली ग्लोइंग और जवान बन जाती है.

नशे से रखें दूरी

अगर आप एक खूसबूरत और जवान दिखने वाली स्किन पाना चाहते हैं तो आपको नशे वाले चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए. सिगरेट, शराब और इस तरह की अन्य नशीली चीजें आपकी स्किन को काफी कम समय में बूढा बना देती हैं. अगर आप हर दिन ड्रिंक और स्मोक करते हैं तो आपकी स्किन सेल्स को काफी डैमेज पहुंचता है जो आगे चलकर रिंकल्स का भी कारण बन सकता है. अगर आप लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं तो आपको इस तरह की सभी चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही आईने में दिखता है सूजा हुआ चेहरा? रात की ये 5 गलतियां बनती हैं सबसे बड़ी वजह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola