शादी के लिए परफेक्ट ब्राइडल मेहंदी, यहां देखिए ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक टॉप डिजाइन

Bridal Mehndi Design: दूल्हा-दुल्हन थीम मेहंदी डिजाइन दुल्हन के हाथों पर प्रेम और साथ का खूबसूरत प्रतीक उकेरती है. इसमें बारीक पैटर्न के साथ दूल्हा-दुल्हन की आकृति बनाई जाती है, जो शादी की तस्वीरों में बेहद आकर्षक और रॉयल लुक देती है.
Bridal Mehndi Design: भारतीय शादियों में मेहंदी का खास महत्व होता है. दुल्हन के हाथों और पैरों पर सजी खूबसूरत मेहंदी न सिर्फ उसकी सुंदरता बढ़ाती है, बल्कि इसे शुभता और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. बदलते समय के साथ ब्राइडल मेहंदी डिजाइन में भी कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं. आजकल पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न और फ्यूजन डिजाइन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की अगर आप दुल्हन बनने वाले हैं तो ये मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट है.
ब्राइडल मेहंदी डिजाइन
फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन
इसमें हाथों को पूरी तरह से जटिल पैटर्न, फूल, पत्तियां और बारीक जाल से भरा जाता है. यह क्लासिक लुक दुल्हन को रॉयल अंदाज देता है.

दूल्हा-दुल्हन थीम डिजाइन
इस डिजाइन में हाथों पर दूल्हा-दुल्हन की आकृति बनाई जाती है. यह बहुत ट्रेंड में है और फोटो में बेहद आकर्षक दिखती है.

राजस्थानी ब्राइडल मेहंदी
राजस्थानी स्टाइल में भारी और बारीक काम होता है. इसमें मोर, कलश, शहनाई और पारंपरिक आकृतियां बनाई जाती हैं.

अरेबिक ब्राइडल मेहंदी
अरेबिक डिजाइन में फूलों और बेलों का इस्तेमाल अधिक होता है. यह हल्का लेकिन स्टाइलिश लुक देता है और जल्दी बन जाता है.

मंडला डिजाइन
हथेली के बीच में गोलाकार मंडला बनाकर उसे चारों ओर से सजाया जाता है. यह सिंपल होते हुए भी बेहद एलिगेंट लगता है.

यह भी पढ़ें: Peacock Mehndi Design: हर फंक्शन के लिए परफेक्ट है ये मोर वाली मेहंदी डिजाइन, हाथों में लगेंगी बेहद यूनिक और खूबसूरत
यह भी पढ़ें: पहली बार हाथों में खुद से लगाने जा रही हैं मेहंदी, ट्राई करें ये डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










