Banana Dates Milkshake: घर आए दोस्तों के लिए झटपट बनाएं टेस्टी बनाना डेट्स मिल्कशेक, ऐसे करें आसानी से तैयार

Banana Dates Milkshake: घर पर जल्दी और आसानी से बनाएं यह स्वादिष्ट बनाना डेट्स मिल्कशेक. इसे बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक पसंद आएगा.
Banana Dates Milkshake: दोस्तों के साथ समय बिताना हमेशा खास होता है. दोस्तों के साथ बातें करते हुए अगर टेस्टी ड्रिंक मिल जाए मजा दोगुना हो जाता है. अगर आपके भी दोस्त घर आने वाले हैं और आप उन्हें कुछ खास ड्रिंक सर्व करना चाहते हैं तो ये बनाना डेट्स मिल्कशेक को बना सकते हैं. खजूर और पके केले से तैयार ये मिल्क शेक का स्वाद बहुत अच्छा होता है. इसे बनाने में ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है और आप इसे झटपट बना सकते हैं. इस शेक का स्वाद चखने के बाद आपके दोस्त आपकी तारीफ जरूर करेंगे और हर बार इस ड्रिंक को बनाने को बोलेंगे. आइए जानते हैं बनाना डेट्स मिल्कशेक बनाने की रेसिपी.
मिल्कशेक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पके हुए केले- 2
- खजूर (Dates)- 6-7
- दूध- 1 कप
- चीनी- 1 चम्मच
- वनीला आइसक्रीम- 1 बड़ा चम्मच
- काजू- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- बादाम- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
मिल्कशेक को कैसे तैयार करें?
- खजूर और केले का मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीज निकाल लें और इन्हें छोटे टुकड़ों में काट लें.
- केले को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- अब आप एक मिक्सी जार में केले और खजूर के टुकड़ों को डाल दें. इसमें आप दूध को डालें. फिर आप एक चम्मच चीनी को डाल दें और अच्छे से ब्लेंड करें जब तक मिश्रण एकदम स्मूद और क्रिमी न हो जाए.
- इसे आप एक गिलास में निकाल लें. ऊपर से आप एक बड़ा चम्मच वनीला आइसक्रीम को डाल दें. ऊपर से आप कटे हुए काजू और बादाम को डाल दें और इसे सर्व करें. इस तरह से आप बनाना डेट्स मिल्कशेक को तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका
यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










