Balcony Cleaning Tips For Diwali: दिवाली की सफाई में बालकनी को साफ करना नहीं भूलें, इन आसान तरीकों से करें क्लीन

balcony cleaning tips ( AI Image)
Balcony Cleaning Tips For Diwali: अगर आप भी सोच रहे हैं कि दिवाली के लिए बालकनी की सफाई जल्दी और आसान तरीके से कैसे करें तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से कुछ टिप्स.
Balcony Cleaning Tips For Diwali: दिवाली की सफाई आपके भी घर में चल रही होगी. दिवाली के त्योहार के लिए पूरे घर को साफ किया जाता है. बालकनी भी घर का अहम हिस्सा है जहां पर शाम के वक्त में लोग अपना टाइम बिताना पसंद करते हैं. दिवाली के लिए लोग बालकनी को सजाते हैं. सजावट करने से पहले जरूरी है कि आप बालकनी को साफ सुथरा कर लें. बालकनी को साफ करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं.
बालकनी की सफाई कैसे शुरू करें?
बालकनी की सफाई शुरू करने से पहले आप बालकनी में पड़ी हुई चीजों को हटा दें. इसके बाद आप झाड़ू की मदद से धूल को हटा दें.
फर्श की सफाई कैसे करें?
फर्श को साफ करने के लिए आप गुनगुने पानी में डिटर्जेंट का घोल तैयार करें. फर्श पर अच्छे से पोंछा लगा लें. अक्सर लोग बालकनी में पौधों को रखते हैं. कई बार पौधे को जहां रखा जाता है वहां मिट्टी का दाग लग जाता है. इसके लिए आप ब्रश से रगड़कर दाग को साफ कर लें.
रेलिंग को साफ करने का आसान तरीका क्या है?
बालकनी का अहम हिस्सा रेलिंग भी है. आप कपड़े की मदद से धूल को हटा दें. इसके बाद आप पानी और डिटर्जेंट के घोल में एक कपड़े को डालें. आप इस कपड़े से एक्स्ट्रा पानी को निकाल दें. कपड़े से रेलिंग को अच्छे से साफ करें. गीले कपड़े से साफ करने के बाद आप साफ सूखे कपड़े से रेलिंग को पोंछ लें.
सफाई के बाद क्या करें?
सफाई के बाद आप चीजों को अच्छे से सजा कर रखें. आप एक साइड में पौधे को रखें. बीच में आप कार्पेट को बिछा दें. आप दो कुर्सी और एक छोटा सा टेबल भी बालकनी में रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Store Room Cleaning Tips For Diwali: दिवाली से पहले स्टोर रूम को दें नया लुक, इन टिप्स की मदद से करें साफ
यह भी पढ़ें- Bathroom Cleaning Tips For Diwali: बाथरूम को बनाएं साफ-सुथरा, दिवाली सफाई के लिए अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य पिछले एक साल से प्रभात खबर के साथ जुड़ी हुई हैं. यहां वे लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को आसान और रोचक तरीके से पेश करना पसंद है. फैशन, ब्यूटी, फूड और होम टिप्स जैसे टॉपिक्स पर लिखने में खास रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




