ePaper

Baby Names: नन्हीं परी को दें मां सरस्वती से प्रेरित ये प्यारा नाम, पढ़ाई में रहेगी अव्वल

Updated at : 28 Jan 2025 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Names

Baby Names

Baby Names: अगर आप भी अपनी लाडली बेटी का नाम देवियों के नाम पर रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में माता सरस्वती के नाम पर कुछ प्यारे नामों का सुझाव दिया गया है.

विज्ञापन

Baby Names: बेटी के जन्म से घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है, क्योंकि बिटिया को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है. जन्म के बाद नाम रखने का भी सिलसिला शुरू हो जाता है. घर के सभी सदस्य अपने-अपने हिसाब से नाम का सुझाव देते हैं. लेकिन नाम वही पसंद आता है, जो कि धार्मिक होने के साथ यूनिक और मॉडर्न भी हो. ऐसे में अगर आप भी अपनी लाडली बेटी का नाम देवियों के नाम पर रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में माता सरस्वती के नाम पर कुछ प्यारे नामों का सुझाव दिया गया है. जिसमें से कोई भी नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं, क्योंकि माता सरस्वती से जुड़े होने के कारण सभी नाम बच्ची पर खूब जंचेंगे.

यह भी पढ़ें- Baby Names: अपनी लाडली बेटी को दें देवी सीता से जुड़ा ये प्यारा नाम, पहले नहीं सुने होंगे ये यूनिक नाम

यह भी पढ़ें- Baby Names: फूल सी बेटी को दें मां गंगा से प्रेरित ये खूबसूरत नाम, बहुत खास है अर्थ

सरस्वती माता से जुड़ा बेटियों के नाम

  • आशवी– यह सरस्वती का पर्यायवाची शब्द है. इस नाम का अर्थ भाग्यशाली होता है.
  • अक्षरा– देवी सरस्वती से जुड़ा यह बहुत ही प्यारा नाम है. इस नाम का अर्थ पत्र होता है.
  • दिव्यांका– इस नाम का अर्थ दिव्य और पवित्र होता है.
  • बानी– सरस्वती माता का दो अक्षर का यह बहुत ही प्यारा नाम है. इस नाम का अर्थ आवाज होता है.
  • नायरा– सरस्वती माता की सुंदरता का वर्णन करने के लिए नायरा शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

बच्चों के यूनिक और मॉडर्न नेम की तलाश कर रहें तो क्लिक करें

  • वाची– इस नाम का मतलब मधुर होता है.
  • ऋचा– इस नाम का अर्थ वैभव, पूजा और भजन होता है.
  • ब्राह्मणी– ब्रह्मा जी की पत्नी होने के कारण सरस्वती माता को ब्राह्मणी कहा जाता है.
  • हंसना– सरस्वती माता से जुड़ा एक बहुत ही प्यारा नाम है.
  • जानविका– सरस्वती माता के साथ मां गंगा से भी यह नाम जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें- Sikh Baby Names: सभी के दिल को छू लेंगे आपकी बेटी के ये नाम, जमकर होगी तारीफ

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola