ePaper

Mehndi Design for Eid: ईद पर लगाएं ये 5 सिंपल और खूबसूरत डिजाइन

Updated at : 19 Mar 2025 1:42 PM (IST)
विज्ञापन
Arabic Mehndi Design for Eid

Arabic Mehndi Design for Eid

Arabic Mehndi Design for Eid: ईद पर लगाएं ये 5 खूबसूरत और सिंपल अरबी मेहंदी डिजाइन, जो आपके हाथों की रौनक बढ़ा देंगे.

विज्ञापन

Arabic Mehndi Design for Eid: ईद का त्यौहार नजदीक आते ही महिलाएं और लड़कियां मेहंदी के नए डिजाइन की तलाश में रहती हैं. खासकर जब बात अरबी मेहंदी की हो तो यह हर किसी की पहली पसंद बन जाती है. अरबी मेहंदी डिजाइन अपने सिंपल और आकर्षक पैटर्न के कारण महिलाओं में काफी लोकप्रिय है. ये डिजाइन हाथों और पैरों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं और कम Aसमय में आसानी से लगाए जा सकते हैं. अगर आप इस ईद पर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो हम आपको 5 शानदार और सिंपल अरबी मेहंदी डिजाइन के बारे में बता रहे हैं.

1. बेल डिजाइन (Vine Pattern Design)

Arabic mehndi design for eid 2025

यह डिजाइन बेहद आसान और सुंदर होता है. इसमें हाथों पर बेल का पैटर्न बनता है, जो उंगलियों से लेकर कलाई तक फैला होता है. इसमें पत्तियों और फूलों का इस्तेमाल कर डिजाइन को और आकर्षक बनाया जाता है. बेल डिजाइन कम समय में तैयार हो जाता है और ईद के मौके पर यह लुक को बेहद खास बना देता है.

 2. जाल डिजाइन (Mesh Pattern Design)

Simple arabic mehndi design for hands

अगर आप क्लासी और डिटेलिंग वाला लुक चाहती हैं तो जाल डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें हाथों पर महीन जाल जैसी आकृतियां उकेरी जाती हैं, जो हाथों को ग्रेसफुल और एलीगेंट लुक देती हैं. इस डिजाइन में उंगलियों और कलाई पर हल्की फ्लोरल या बेल पैटर्न से सजावट की जाती है, जिससे हाथ और भी खूबसूरत लगते हैं.

3. फ्लोरल अरेबिक डिजाइन (Floral Arabic Design)

Eid mehndi design arabic style

फूलों से सजी अरबी मेहंदी डिजाइन हर लड़की की पसंद होती है. इसमें हाथों पर बड़े और छोटे फूलों का पैटर्न उकेरा जाता है, जो हाथों को खूबसूरत लुक देता है. इस डिजाइन में फिंगर टिप्स पर हल्के डिजाइन और हथेली पर फ्लोरल पैटर्न उभर कर आता है. यह डिजाइन बेहद आकर्षक और स्टाइलिश लगता है.

4. फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन (Finger Tip Design)

Latest arabic mehndi design for festivals

अगर आप ज्यादा मेहंदी नहीं लगाना चाहतीं तो फिंगर टिप मेहंदी डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें सिर्फ उंगलियों के टिप पर डिजाइन बनाया जाता है, जो हाथों को ट्रेंडी लुक देता है. फिंगर टिप डिजाइन्स में अक्सर मोर, बेल और पत्तियों के डिजाइन बनाए जाते हैं जो हाथों की सुंदरता को और निखारते हैं.

5. ट्राइंगल और जियोमेट्रिक पैटर्न (Triangle and Geometric Pattern)

Arabic mehndi design for front hand

यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स होता है. इसमें हाथों पर त्रिकोणीय और ज्यामितीय पैटर्न बनाए जाते हैं जो देखने में बहुत आकर्षक लगते हैं. यह डिजाइन उन लड़कियों को खास पसंद आता है जो ट्रेंडी और इनोवेटिव डिजाइन चाहती हैं.

ईद का मौका खुशियों और सजने-संवरने का समय होता है. ऐसे में अरबी मेहंदी डिजाइन न सिर्फ आपके लुक को निखारेगा, बल्कि आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा देगा. ये 5 सिंपल और स्टाइलिश डिजाइन इस बार ईद पर आपके हाथों की रौनक को और बढ़ा देंगे. तो देर किस बात की, अपनी फेवरेट डिजाइन चुनें और ईद की तैयारियों में लग जाएं.

Also Read: Beautiful Mehndi Designs for Bride: दुल्हन के सुंदर हाथों के लिए देखें बेहतरीन मेहंदी डिजाइन

Also Read: Latest Full hand Mehndi Design: दुल्हन के लिए देखें भरी-भरी मेहंदी के 5 शानदार डिजाइन

Also Read:5 Beautiful Mehndi designs for leg:  पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 5 बेहतरीन मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola