रोजाना पीएं सेब का जूस, सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे

Updated at : 08 Feb 2026 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
Apple Juice Benefits For Health In Hindi

सेब का जूस पीने के फायदे (Image-iStock)

Apple Juice Benefits: यह तो सभी जानते हैं कि सेब खाने से कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है. जबकि सेब का जूस भी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. यहां जानते हैं इसके फायदों के बारे में.

विज्ञापन

Apple Juice Benefits: आजकल की व्यस्त लाइफ में खुद को सेहतमंद रखना बहुत मुश्किल हो जाता है. ऐसे में बहुत सारे लोग रोजाना फलों का सेवन करते हैं. हालांकि फलों में सबसे अधिक डिमांड सेब की होती है क्योंकि यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में काफी मददगार साबित होता है. क्या आप जानते हैं कि सेब का जूस शरीर के लिए कितना फायदेमंद होता है. सेब के जूस में पाए जाने वाले कई तरह के पोषक तत्व शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है. अब आपको सेब का जूस पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं.

रोज सेब का जूस पीने के फायदे

वजन घटाने में कारगर

सेब का जूस पीने से मोटापा रोकने में काफी हद तक मदद मिलती है. इसमें फाइबर और पानी की अधिक मात्रा होने की वजह से यह मोटापा कम करके शरीर को वजन को नियंत्रित रखता है.  

आंखों के लिए फायदेमंद

सेब का जूस आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है. इसका रोजाना सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है. रोजाना एक ग्लास सेब का जूस पीने से आंख संबंधी कई बीमारियों से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

सेब का जूस पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है. इसका रोजाना सेवन करने से पेट का डाइजेशन अच्छा रहता है.

हार्ट को रखे स्वस्थ

रोजाना सुबह एक ग्लास सेब का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कीफी हद तक मदद मिल सकती है. इस जूस का सेवन करने से हार्ट संबंधी समस्या से राहत मिल सकती है और यह शरीर को स्वस्थ रखता है.

यह भी पढ़ें: हेल्थ के लिए अमृत है तांबे के बर्तन का पानी, जानें फायदे

यह भी पढ़ें: Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola