ePaper

Aloo Changezi: बिना बाहर जाए करें स्वाद का धमाका, आज ही ट्राय करें आलू चंगेजी

Updated at : 29 May 2025 2:53 PM (IST)
विज्ञापन
aalu

image: freepik

Aloo Changezi: ऐसे में बेहतर उपाय है कि आलू चंगेजी को घर पर बनाकर तैयार किया जाए. इससे मेहमान भी खुश और सेहत भी दुरुस्त. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आलू चंगेजी बना सकते हैं.

विज्ञापन

Aloo Changezi: घर में मेहमान आए हो या फिर कुछ चटपटा खान का कर रहा हो दिल तो ऐसे में आपके दिमाग में सबसे पहले क्या आता है कि क्यों न बाहर से कुछ मंगवा कर खा लिया जाए. लेकिन बाहर के खाने से सेहत कितनी ज्यादा खराब हो आती है. इसलिएक्यों नअ घर में कुछ ऐसा बनाया जाए जो की सेहत के लिए बढ़िया हो और फिर चटपटा भी हो. ऐसे में बेहतर उपाय है कि आलू चंगेजी को घर पर बनाकर तैयार किया जाए. इससे मेहमान भी खुश और सेहत भी दुरुस्त. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप आलू चंगेजी बना सकते हैं.

आलू चंगेजी बनाने के लिए सामग्री 

  • 4 बड़े आलू उबले हुए 
  • 1 कप कॉर्नफ्लोर 
  • 2 प्याज बारीक कटे हुए 
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट 
  • 1 चम्मच जीरा 
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 चम्मच हल्दी 
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 2 टमाटर 
  • 1 चम्मच अमचूर पाउडर
  • बारीक कटे हुए धनिया पत्ता 
  • तेल 2 चम्मच

आलू चंगेजी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले आलू को सब्जी के लिए तैयार करेंगे. इसके लिए उबले हुए आलू को गोलकर में काट कर इसे कॉर्नफ्लोर में लपेट कर गोल्डन होने तक फ्राई करेंगे. अब सारे आलू को इस तरह करने के बाद इसे साइड में रख लेंगे.
  • अब मसाला तैयार करने के लिए पैन में तेल डाल कर उसे गर्म होने देने. इसके बाद इसमें कटे हुए प्याज को डालकर इसे भूनेंगे जबतक कि ये गोल्डन न हो जाए. इसके बाद इसमें टमाटर को काटकर डालेंगे और इसे अच्छे से पका लेंगे, फिर एक एक करके सारे मसाले इसे डालेंगे और अच्छे से पकाएंगे. जब मसाले पाक जाए तो इसमें नमक डाल कर इसे कुछ देर के लिए ढक देंगे. अब इसमें पानी मिलकर इसे पकने देंगे.
  • ग्रेवी तैयार होने के बाद इसमें फ्राई किए हुए आलू को डाल कर चलाएंगे, जब ये पक जाएगा तब इसमें ऊपर से अमचूर पावडर मिलाकर फिर इसे धक्त देंगे. अब 10 मिनट पकाने के बाद गैस ऑफ करके इसमें धनिया पत्ता डाल देंगे. 
  • अब उसे गरमा गर्म रोटी या चावल के साथ अपने मेहमानों और घरवालों को परोस देंगे.
विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola