Aloo Baingan Ki Sabji: मां के हाथों की याद दिलाएगी ये आलू-बैंगन की लाजवाब सब्जी, मिनटों में बनाएं अपने हाथों से
Published by : Priya Gupta Updated At : 09 Nov 2025 11:58 AM
Aloo baingan ki sabji (AI image)
Aloo Baingan Ki Sabji: घर से दूर रहकर क्या आप भी मां के हाथ का बना हुआ खाना याद कर रहे हैं? तो आज हम आपको आलू-बैंगन की लाजवाब सब्जी बनाने के बारे में बताएंगे. जिसे आप अपने हाथों से बिल्कुल घर जैसा स्वादिष्ट बना सकते हैं.
Aloo Baingan Ki Sabji: घर से दूर रहने वाले लोग अक्सर अपनी मां के हाथों का बना खाना बहुत याद करते हैं. हॉस्टल या ऑफिस की व्यस्त जिंदगी में घर का खाना सिर्फ पेट ही नहीं भरता, बल्कि दिल को भी खुश कर देता है. छुट्टियों में जब हम घर लौटते हैं, तब जरूर घर पर अपनी पसंदीदा डिश बनाने की फरमाइश करते हैं. ऐसे में अब आप भी घर जैसा स्वाद अपने ही हाथों बना सकते हैं. जी हां, आज हम आपको बताने वाले हैं आलू-बैंगन की लाजवाब सब्जी की रेसिपी, जिसे आप आसानी से बनाकर घर जैसा स्वाद का मजा ले सकते हैं.
आलू बैंगन की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- बैंगन- 2 (कटे हुए)
- आलू – 2 (छीलकर कटे हुए)
- प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 2 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
- गरम मसाला – आधा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल – 2-3 चम्मच
- धनिया पत्ता – 2 कलियां (कटी हुई)
यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े
आलू बैंगन की सब्जी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले बैंगन और आलू को अच्छे से साफ पानी में धो लें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- प्याज भून जाने के बाद इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर चलाएं. अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं.
- इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से सारे मसाले मिक्स करें. फिर तुरंत आलू और बैंगन डालकर इसे मध्यम आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं.
- जब आलू और बैंगन पूरी तरह पक जाए, तब गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
- तैयार हुई आलू बैंगन की सब्जी को रोटी या पूरी के साथ सर्व करें.
यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










