शराब के बिना भी हो सकती है धमाकेदार पार्टी, बड़े शहरों में बढ़ रहा है इस टाइप के ड्रिंक का क्रेज

Updated at : 09 Jul 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Alcohol Free Party Ideas

Pic Credit- Freepik

Alcohol Free Party Ideas: अब पार्टी के लिए शराब ज़रूरी नहीं! शहरी युवाओं में अब एक नया ट्रेंड उभर रहा है- ‘सोबर ड्रिंकिंग’, यानी बिना नशे के भी फुल सेलिब्रेशन. नो-एल्कोहल वाइन, बीयर और मॉकटेल्स जैसे विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में Dry January और Sober October जैसे सोशल मूवमेंट लोगों को हेल्दी और क्लीन लाइफस्टाइल की ओर आकर्षित कर रहे हैं.

विज्ञापन

Alcohol Free Party Ideas: दोस्तों के साथ जब भी पार्टी की बात छिड़ती है तो लोगों का पहला सवाल यही रहता है शराब कितनी होनी चाहिए. क्या इतना में हो पाएगा. क्योंकि इसके बिना पार्टी अधूरी मानी जाती थी. लेकिन अब इसके बिना में पार्टी हो रही है. आप सोचेंगे कि शराब पीने वाले कैसे इसके बिना भी पार्टीज को सेलिब्रेट करेंगे. लेकिन अब यही सोच बदल रही है. आज की युवा पीढ़ी, खासकर शहरी वर्ग, एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है- ‘सोबर ड्रिंकिंग’, यानी शराब के बिना ड्रिंक कल्चर. जी हां बाजार में तेजी से लोकप्रिय हो रहे नो-एल्कोहलिक वाइन, बीयर और मॉकटेल्स इस बदलाव की गवाही दे रहे हैं. एक्सपर्ट की मानें तो अब लोग शराब पीकर ‘कूल’ दिखने से अधिक खुद के लिए ‘क्लीन’ जीवन जीना चाहते हैं.

क्या है नो-एल्कोहल वाइन और बीयर जिसे सोबर ड्रिंकिंग कहते हैं?

सोबर ड्रिंक्स का स्वाद और लुक बिल्कुल वाइन और बीयर जैसा लगता है. लेकिन इसमें 0% अल्कोहल या बेहद कम (0.5%) अल्कोहल होता है. इसके कई ब्रांड्स जैसे Heineken 0.0, Budweiser Zero, Sula Zero Wine, Dia Sparkler आदि अब भारत में भी उपलब्ध हैं.

Also Read: Health Benefits of Pippali: औषधीय गुणों से युक्त इस मसाले के सेवन से मिलते हैं कमाल के लाभ, जानिए कैसे किया जाता है इसका उपयोग

क्यों बदल रहा ट्रेंड?

शराब के सेवन से हेल्थ का नुकसान होने के साथ साथ फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर पड़ता है. दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे महानगरों में अब Dry January, Sober October जैसे सोशल मूवमेंट तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं. इसके अलावा कई कॉर्पोरेट ऑफिस और वेडिंग पार्टीज में अब नो-एल्कोहल पेय ड्रिंक की डिमांड ज्यादा दिख रही हैं. साथ ही साथ रेस्टोरेंट्स और पब्स में अब मॉकटेल्स के साथ ‘सोबर ड्रिंक’ भी मेन्यू में शामिल हो रहा है.

Also Read: New born Baby Care: बच्चे के पेरेंट्स को पता होनी चाहिए ये जरूरी बातें, वरना हो सकती है परेशानी

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola