Airport पर नहीं ले जा सकते ये चीजें, ट्रैवल करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Jul 2023 2:07 PM
Things Banned on Airport: फ्लाइट में किन चीजों को लेकर सफर नहीं करना चाहिए इसको लेकर हमेशा से परेशानी रहती है. क्योंकि अगर आप नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा सामान है, जो आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लेकर नहीं जा सकते हैं
Things Banned on Airport: हवाई यात्रा करना किसे पसंद नहीं है, और अगर आप पहली बार फ्लाइट पर बैठ रहे हैं तो इसका एक्साइटमेंट दोगुना हो जाता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो फ्लाइट में पहले बैठे होते हैं उन्हें एयरपोर्ट से जुड़े नियम पता होते हैं, पर नए यात्रियों को नियम को लेकर हमेशा से संशय रहता है. फ्लाइट में किन चीजों को लेकर सफर नहीं करना चाहिए इसको लेकर हमेशा से परेशानी रहती है. क्योंकि अगर आप नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा सामान है, जो आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लेकर नहीं जा सकते हैं
फ्लाइट में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ जैसे दारू ,सिगरेट ,तंबाकू ,गांजा ,हीरोइन को ले जाना वर्जित है. यदि आप इन सामानों के साथ फ्लाइट में पकडे जाते हैं तो आपके खिलाफ कार्यवाही हो सकती है और आपको जेल भी जाना पड़ सकता है.
आप किसी भी प्रकार के हथियार जैसे बन्दुक ,गन लाइटर,पेलेट गन, पिस्तौल,गोला बारूद को अपने साथ फ्लाइट में नहीं ले जा सकते हैं. यदि आप ऐसे हथियार अपने साथ ले जाते हैं तो आपके खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी और आपको गिरफ्तार किया जा सकता है.
किसी भी तरीके के धारदार चीजें जैसे क़तर ,लाइटर ,रेजर वाला ब्लेड ,मेटल वाली कैंची आदि शामिल हैं. इनको लेकर आप फ्लाइट में नहीं जा सकते हैं.
टीएसए नियमों के अनुसार यदि आप डोमेस्टिक फ्लाइट से यात्रा करते हैं तो आपको अपने केरी ऑन और चैक इन बैग में सिगरेट ले जाने की छूट होती है.
इंटरनेशनल फ्लाइट्स में सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों को ले जाना प्रतिबंध है.
आप फ्लाइट में ड्राई फ्रूट्स ,फ्रूट्स ,सलाद ले जा सकते हैं लेकिन अधिक तरल वाले भोजन को आप केवल कुछ मात्रा में यानी 100 मिलीलीटर के कंटेनर में ले जा सकेंगे.

आप फ्लाइट्स में सिक्योरिटी रेगुलेशन के अधीन केबिन बैगेज के रूप में निम्नलिखित वस्तुओं को अपने साथ ले जा सकते हैं –
लेडिज हैंड बैग (पर्स,हाथ का बैग )
छोटे बच्चे को ले जाने के लिए carrying basket
एक कैमरा ,दूरबीन
पढ़ने की वस्तु
बैसाखी ,व्हीलचेयर (दिव्यांगों के लिए )
छाता (फोल्डिंग टाइप)
बच्चे के लिए फ़ूड
ओवरकोट
एक कंबल
छोटे बच्चे की दूध पिलाने की बोतल (अगर बच्चा भी साथ में है तो)
दवाएं जैसे अस्थमा इनहेलर
लैपटॉप
सिख यात्रियों को 9 इंच (22.86 से.मी.) तक की लंबाई का कृपाण अपने साथ ले जा सकते हैं.
हवाई यात्रा /फ्लाइट में यात्री कितना सामान ले जा सकते हैं ?
हवाई यात्रा में आप अपने हैंड बैग में 7 से लेकर 14 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं. चेक इन बैगेज 20 से 30 किलोग्राम या 32 किलोग्राम तक ले जा सकेंगे.
फाउंटेन पेन ले जाना है मना
आप लोगों को शायद ये जानकर हैरानी होगी कि फ्लाइट में फाउंटेन पेन ले जाना बिल्कुल मना है. अब आप बोलेंगे कि ये तो बहुत ही कॉमन चीज़ है आखिर इसे लेकर जाना क्यों मना है तो मैं आपको बता दूं कि प्लेन 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरता है और वहां एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है. ऐसे प्रेशर में कार्बन से बनी स्याही पेन की निब के पास आ जाती है और लीक होने लगती है. हां, बिना स्याही के पेन लेकर जाना हो तो अलग बात है, लेकिन फिर पेन का क्या काम.
ई-सिगरेट और वेपर
पहले जहां ई-सिगरेट प्लेन में ले जाने की अनुमति दी जाती थी वहीं अब ये नहीं होता है. माना जाता है कि ई-सिगरेट नॉर्मल तंबाकू वाली सिगरेट से ज्यादा हानिकारक होती है और इसलिए भारत में सिविल एविएशन सुरक्षा डिपार्टमेंट ने ई-सिगरेट और ऐसे सभी प्रोडक्ट्स फ्लाइट से बैन कर दिए हैं. न ही आप इन्हें एयरपोर्ट पर लेकर जा सकते हैं और न ही इन्हें फ्लाइट में कैरी कर सकते हैं.Banned items to check before departing for Dubai Airport: हवाई यात्रा करना किसे पसंद नहीं है, और अगर आप पहली बार फ्लाइट पर बैठ रहे हैं तो इसका एक्साइटमेंट दोगुना हो जाता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो फ्लाइट में पहले बैठे होते हैं उन्हें एयरपोर्ट से जुड़े नियम पता होते हैं, पर नए यात्रियों को नियम को लेकर हमेशा से संशय रहता है. फ्लाइट में किन चीजों को लेकर सफर नहीं करना चाहिए इसको लेकर हमेशा से परेशानी रहती है. क्योंकि अगर आप नियमों के खिलाफ जाकर ऐसा करते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है. तो चलिए जानते हैं कि वो कौन सा सामान है, जो आप फ्लाइट में यात्रा के दौरान एयरपोर्ट लेकर नहीं जा सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










