ePaper

Ram Navami 2021 Date: चैत्र नवरात्र के समाप्त होते ही 21 अप्रैल को राम नवमी, जानें इस पर्व का महत्व, मान्यताएं व शुभ मुहूर्त

Updated at : 03 Apr 2021 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2021 Date: चैत्र नवरात्र के समाप्त होते ही 21 अप्रैल को राम नवमी, जानें इस पर्व का महत्व, मान्यताएं व शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2021 Start Date, Chaitra Navratri 2021 Start & End Date: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी मनायी जायेगी. इसी दिन मर्यादा-पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी दशरथ के घर में जन्मे थे. श्री राम चन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में हुआ था. वे रानी कौशल्या की कोख से जन्मे थे. उन्हें के जन्मोत्सव के रूप में यह पर्व मनाने की परंपरा है. जो इस साल 21 अप्रैल, 2021, बुधवार को पड़ रही है.

मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग में रावण के अत्याचार को समाप्त करने व हिंदू धर्म की पुण: स्थापना करने हेतु भगवान विष्णु ने श्री राम अवतार लिया था.

चैत्र नवरात्र के बाद राम नवमी महत्व (Ram Navami 2021 Importance)

आपको बता दें कि 13 अप्रैल से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हो रही है जो नवमी तिथि पर मां दुर्गा के 9वें स्वरूप यानी सिद्धिदात्री की उपासना के साथ समाप्त हो जायेगी. नवमी का महत्व राम नवमी के कारण भी और बढ़ जाता है.

Also Read: Holi 2021 में दिखेगा ग्रहों का अद्भुत खेल, बृहस्पति और शनिदेव रहेंगे मकर राशि में, 499 साल बन रहा ये दुलर्भ योग

इस दिन को बेहद शुभ माना गया है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी मांगलिक कार्य शुरू करना बेहद लाभकारी होता है. कई लोग गृह प्रवेश, दुकान की ओपनिंग समेत अन्य पूजा-पाठ इस दिन से करते हैं.

2021 में रामनवमी कब है? (When is Ram Navami 2021)

  • राम नवमी बुधवार, अप्रैल 21, 2021 को

  • राम नवमी मध्याह्न मुहूर्त: 11 बजकर 02 मिनट से 13 बजकर 38 मिनट तक

  • अवधि 02 घण्टे 36 मिनट्स तक

  • सीता नवमी शुक्रवार, मई 21, 2021 को

  • राम नवमी मध्याह्न का क्षण: 12 बजकर 20 मिनट

  • नवमी तिथि प्रारम्भ: अप्रैल 21, 2021 को 00 बजकर 43 मिनट से

  • नवमी तिथि समाप्त: अप्रैल 22, 2021 को 00 बजकर 35 मिनट तक

Also Read: Chanakya Niti: ऐसे लोगों से बनाएं दूरी, आपके जीवन को कर सकते है तबाह, धन नुकसान के साथ होना पड़ सकता है अपमानित

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola