गर्मियों में गार्डन दिखेगा रंग-बिरंगा, लगाएं ये फूल

Updated:
विज्ञापन
Summer Flowering Plants

अलग-अलग तरह के फूल ( AI Image)

Summer Flowering Plants To Grow: गर्मियों के मौसम में गार्डन को खूबसूरत बनाने के लिए लगाएं ये 5 फूल. आइए जानते हैं इनके बारे में.

विज्ञापन

Summer Flowering Plants: बगीचे में हरियाली और रंग-बिरंगे फूल न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि मन को सुकून और ताजगी का एहसास भी कराते हैं. फूलों की खुशबू से पूरा गार्डन भी महक उठता है. गर्मियों के मौसम में आप भी अपने गार्डन में सुंदर फूल लगाने का सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप ऐसे 5 फूलों के बारे में जान पाएंगे जिन्हें फरवरी से मार्च तक आप लगा सकते हैं. गार्डनिंग से जुड़ी ये टिप्स इंस्टाग्राम अकाउंट @iamtaarunchopraa पर शेयर की गई है. 

मॉस रोज (Moss Rose)

मॉस रोज जिसे पोर्टुलाका भी कहा जाता है छोटे और रंग-बिरंगे फूलों वाला पौधा है. ये गर्मियों में खूब खिलता है और बालकनी या बगीचे में लगाने के लिए अच्छा है. 

कॉसमॉस (Cosmos) 

कॉसमॉस एक खूबसूरत फूल है जो आपके बगीचे को सुंदर बनाने में मदद करता है. इसके फूल अलग-अलग रंगों जैसे गुलाबी, सफेद और लाल रंगों में आते हैं. 

सूरजमुखी (Sunflower)

सूरजमुखी अपने बड़े फूलों के लिए जाना जाता है. इसके बड़े पीले रंग के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. यह पौधा सूरज की दिशा की ओर अपने फूलों को मोड़ता है. 

जिनिया (Zinnia)

गर्मियों के लिए आप जिनिया को लगा सकते हैं. यह गर्मियों के मौसम में खूब खिलती है. जिनिया के फूल अलग-अलग रंगों में मिलते हैं जैसे लाल, गुलाबी, पीला और नारंगी.

बालसम (Balsam)

बालसम एक बेहद सुंदर फूल है और इसे गुलमेहंदी के नाम से भी जाना जाता है. इसके फूल छोटे और घने होते हैं जो किसी भी बगीचे या फूलों के गमले की शोभा बढ़ा देते हैं.

यह भी पढ़ें: Arbi Plant Gardening Tips: गार्डन को हरा-भरा बनाएं, गमले में उगाएं अरबी का पौधा

यह भी पढ़ें: Best Herbs Plant For Gardening: गार्डन में लगाएं ये पौधे, हरियाली के साथ हेल्थ के लिए है फायदेमंद

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola