ePaper

5 Essential Qualities of a good student:  काक चेष्टा, बको ध्यानं… जानें एक आदर्श विद्यार्थी के लिए इस श्लोक का महत्व

Updated at : 25 Mar 2025 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
NEST 2025

NEST 2025

5 Essential Qualities of a good student:एक अच्छे विद्यार्थी को सफलता पाने के लिए कुछ खास गुणों को अपनाना चाहिए, जैसे काक चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा और अल्पहारी, जानें इस श्लोक के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए जरूरी पांच गुण.

विज्ञापन

5 Essential Qualities of a good student:  विद्यार्थी जीवन में सफलता पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही काफी नहीं होती, बल्कि कुछ खास गुणों का होना भी जरूरी है. हमारे प्राचीन ग्रंथों में विद्यार्थियों के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिनमें से एक प्रसिद्ध श्लोक है –

“काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च.
अल्पहारी गृह त्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं..”

इस श्लोक में पांच ऐसे गुण बताए गए हैं, जो एक आदर्श विद्यार्थी को अपनाने चाहिए. आइए जानते हैं इन गुणों का महत्व

5 essential qualities of a good student:  काक चेष्टा, बको ध्यानं… जानें एक आदर्श विद्यार्थी के लिए इस श्लोक का महत्व

1. काक चेष्टा (कौए जैसी कोशिश)

कौआ बहुत ही चतुर और परिश्रमी पक्षी होता है. वह लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास करता है. एक विद्यार्थी को भी अपनी पढ़ाई में ऐसी ही लगन और निरंतर प्रयास करने की आदत डालनी चाहिए.

2. बको ध्यानं (बगुले जैसा ध्यान)

बगुला मछली पकड़ने के लिए पूर्ण एकाग्रता के साथ पानी में खड़ा रहता है. ठीक इसी तरह, विद्यार्थी को भी पढ़ाई के समय पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए और इधर-उधर की बातों में ध्यान भटकाने से बचना चाहिए.

3. श्वान निद्रा (कुत्ते जैसी सतर्क नींद)

कुत्ता हल्की सी आहट से भी जाग जाता है. विद्यार्थी को भी अधिक गहरी नींद लेने के बजाय कम सोकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए ताकि उसका पढ़ाई में कोई नुकसान न हो.

4. अल्पहारी (कम भोजन करने वाला)

विद्यार्थियों को अधिक भारी भोजन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे शरीर में आलस्य बढ़ सकता है. हल्का और पौष्टिक भोजन करने से दिमाग तेज होता है और एकाग्रता बनी रहती है.

5. गृह त्यागी (घर छोड़ने वाला यानी आराम से दूर रहने वाला)

अच्छे विद्यार्थी को आराम और विलासिता से दूर रहकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए. लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करना जरूरी है, इसलिए आलस्य त्यागकर पढ़ाई को प्राथमिकता देनी चाहिए.

विद्यार्थी जीवन का सही उपयोग तभी संभव है जब व्यक्ति इन पांच गुणों को अपनाए. कड़ी मेहनत, एकाग्रता, अनुशासन और सही आदतें ही किसी को सफलता की ओर ले जाती हैं. अगर कोई विद्यार्थी इन बातों को अपनाता है, तो निश्चित ही उसका भविष्य उज्ज्वल होगा.

Also Read: Vastu Tips: वास्तु की शक्ति को करें अनलॉक ये 6 पेंटिंग आपकी किस्मत बदल के रख देगी.

Also Read: Vastu Benefits of Couple Swan Sculpture: रिश्तों में कभी नहीं आएगी खटास घर पर रखें दो हंसो का जोड़ा

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola