जन्माष्टमी पर लगानी है मेहंदी? मोरपंख से बांसुरी तक ट्राई करें ये 5 खूबसूरत डिजाइन

Updated:
विज्ञापन

जन्माष्टमी मेहंदी डिजाइन

जन्माष्टमी पर अगर आप अपने हाथों को ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो ये 5 आसान मेहंदी डिजाइन जरूर ट्राई करें. मोरपंख, बांसुरी, मटकी और फ्लोरल पैटर्न से सजे ये डिजाइन सिंपल होने के साथ त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट हैं.

विज्ञापन

Janmashtami Mehndi Designs: जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घर में तैयारियां शुरू हो जाती हैं. कपड़ों से लेकर पूजा की सजावट तक हर चीज को खास बनाने की कोशिश होती है. ऐसे में मेहंदी भी त्योहार के लुक को और खूबसूरत बना सकती है. अगर आप इस जन्माष्टमी पर हाथों में मेहंदी लगाने का सोच रही हैं, लेकिन ज्यादा मुश्किल डिजाइन नहीं बनाना चाहतीं, तो ये 5 आसान डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.

विज्ञापन

1. मोरपंख वाली मेहंदी

Image

भगवान कृष्ण से जुड़ी चीजों में मोरपंख का खास महत्व माना जाता है. ऐसे में हाथों पर मोरपंख का डिजाइन बनाना जन्माष्टमी के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा. हथेली के बीच में छोटा मोरपंख बनाकर उसके आसपास बेल या छोटे फूल बनाए जा सकते हैं. यह डिजाइन देखने में सुंदर भी लगेगा और बनाने में ज्यादा मुश्किल भी नहीं होगा.

2. बांसुरी डिजाइन

Image

कान्हा और उनकी बांसुरी का रिश्ता भला कौन नहीं जानता. जन्माष्टमी पर आप हाथों में छोटी सी बांसुरी का डिजाइन बनवा सकती हैं. इसके साथ कुछ पत्तियां और छोटी-छोटी बेल जोड़ दें. सिंपल मेहंदी पसंद करने वाली लड़कियों के लिए यह डिजाइन काफी अच्छा विकल्प है.

3. मटकी और फूलों की डिजाइन

Image

जन्माष्टमी पर माखन-मटकी की थीम भी खूब पसंद की जाती है. मेहंदी में छोटी सी मटकी बनाकर उसके चारों तरफ फूल और पत्तियों का पैटर्न बनाया जा सकता है. यह डिजाइन बच्चों और लड़कियों दोनों के हाथों पर प्यारा लगेगा.

4. फ्लोरल बेल मेहंदी

Image

अगर आप धार्मिक डिजाइन की जगह कुछ सिंपल और एलिगेंट चाहती हैं, तो फ्लोरल बेल ट्राई करें. उंगलियों से लेकर हथेली के एक हिस्से तक फूल-पत्तियों की पतली बेल बनाएं. चाहें तो इसमें छोटा सा मोरपंख या बांसुरी का पैटर्न भी जोड़ सकती हैं.

5. कृष्ण थीम की मिनिमल मेहंदी

Image

आजकल हाथों पर मिनिमल डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं. जन्माष्टमी के लिए हथेली के बीच में छोटा सा कृष्ण मुकुट, मोरपंख या बांसुरी बनाकर उसके आसपास डॉट्स और छोटी बेल बनाई जा सकती है. कम मेहंदी में भी यह डिजाइन काफी खूबसूरत दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर छा जाएगी आपकी AI फोटो, राधा-कृष्ण थीम के लिए कॉपी करें ये Prompts

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola