कलम-डायरी छोड़िए, Teachers Day पर ₹500 के अंदर दें ये यूनिक तोहफे

Updated:
विज्ञापन

टीचर को गिफ्ट देते बच्चे की सांकेतिक तस्वीर, PC - AI

Teachers Day Gift Ideas Under 500: अगर आप भी Teachers Day पर अपने टीचर को कुछ खास देना चाहते हैं, लेकिन बजट 500 रुपये से ज्यादा नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. इस बजट में कई ऐसे प्यारे और काम के तोहफे मिल जाएंगे, जो टीचर के रोजमर्रा के काम भी आएंगे और उन्हें आपका दिया गिफ्ट भी याद रहेगा.

विज्ञापन

Teachers Day Gift Ideas Under 500: शिक्षक दिवस पर अपने पसंदीदा शिक्षक को तोहफा देना है, लेकिन जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालना चाहते? चिंता की जरूरत नहीं. 500 रुपये के अंदर भी ऐसा प्यारा और काम का तोहफा तैयार किया जा सकता है, जिसे देखकर शिक्षक के चेहरे पर मुस्कान आ जाए. खास बात यह है कि इसमें आपकी मेहनत और अपनापन भी नजर आएगा.

विज्ञापन

पहले चुनें एक सुंदर डायरी

तोहफे की शुरुआत एक अच्छी डायरी से कर सकते हैं. शिक्षक इसमें जरूरी बातें, तारीखें या अपने काम की सूची लिख सकते हैं. बहुत महंगी डायरी लेने की जरूरत नहीं है. 100 से 150 रुपये के अंदर सुंदर और अच्छी डायरी मिल सकती है. इसके पहले पन्ने पर अपने हाथ से शिक्षक के लिए दो प्यारी लाइनें लिख दें.

नाम लिखा हुआ कप

शिक्षक के नाम या किसी प्यारे संदेश वाला कप एक अच्छा और काम का तोहफा हो सकता है. चाय या कॉफी पीते समय यह तोहफा उन्हें आपकी याद दिलाता रहेगा.

यादों से भरा फोटो फ्रेम

कक्षा की कोई प्यारी तस्वीर हो तो उसे छोटे से फोटो फ्रेम में लगाकर दें. नीचे अपनी तरफ से दो लाइन लिख दें. यह साधारण तोहफा भी भावनाओं की वजह से खास बन जाएगा.

छोटा सा पौधा

मेज पर रखा जा सकने वाला छोटा पौधा भी बढ़िया विकल्प है. इसके साथ एक छोटी पर्ची पर लिख सकते हैं- “जैसे आपने हमें आगे बढ़ना सिखाया, वैसे ही यह पौधा भी बढ़ता रहे.”

पसंदीदा किताब

अगर आपके शिक्षक को पढ़ने का शौक है तो उनकी पसंद की किताब 500 रुपये के अंदर मिल सकती है. पहले पन्ने पर अपने हाथ से छोटा सा संदेश लिख देंगे तो तोहफा और खास हो जाएगा. मेज पर रखने वाला दिन देखने का कैलेंडर ऐसा कैलेंडर चुनें जिसमें तारीख के साथ छोटे-छोटे संदेश या तस्वीरें हों. शिक्षक इसे अपनी मेज पर रख सकते हैं और पूरे साल इस्तेमाल कर सकते हैं.

छोटा बैग या सामान रखने का पाउच

छोटी चीजें रखने वाला पाउच भी उपयोगी रहेगा. इसमें चाबी, कलम, चार्जर जैसी चीजें रखी जा सकती हैं. ₹200 से 500 रुपये के अंदर अच्छा पाउच मिल सकता है.

नाम लिखा हुआ नोट रखने का पैड

शिक्षक के नाम वाला नोट पैड रोज काम आ सकता है. इसमें छोटे नोट, जरूरी बातें या कक्षा से जुड़ी चीजें लिखी जा सकती हैं. इसे किसी सुंदर कलम के साथ दिया जाए तो तोहफा पूरा लगेगा.

यह भी पढ़ें: मॉडर्न से रॉयल तक, बेटे-बेटी के लिए ये 60+ नाम हैं खास

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola