झारखंड में दहेज नहीं मिलने से नाराज पति ने पहले प्रताड़ित किया, फिर दूसरा निकाह कर फोन पर दे दिया तलाक

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: पीड़िता नाजिया खातून बताती है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने मोटरसाइकिल और दोभर सोना की मांग शुरू कर दी. दहेज नहीं मिलने प्रताड़ित करने लगे. पति ने फिर दूसरा निकाह कर लिया और मोबाइल पर ही तलाक दे दिया.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु ग्राम में एक विवाहिता के पति ने दहेज नहीं देने पर दूसरा निकाह कर लिया और फोन पर ही तलाक (Talaq in Jharkhand) दे डाला. धाधु ग्राम निवासी नाजिया खातून (पति : हकीम खान उर्फ गुड्ड) ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आपको बता दें कि पीड़िता के पति हकीम खान ने 24 सितंबर 2021 को दूसरा निकाह कर लिया और आठ नवंबर को मोबाइल पर ही तलाक दे दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

धाधु ग्राम निवासी नाजिया खातून ने पति हकीम खान उर्फ गुड्ड के खिलाफ दिये आवेदन में कहा है कि 2016 में उसका निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हकीम खान उर्फ गुड्डू के साथ हुआ था. उसका वर्तमान पाता ग्राम धाधु, बालूमाथ है और वह मूल रूप से ग्राम मकान्दू, कुड़ू (लोहरदगा) का रहनेवाला है. शादी के बाद कुछ दिनों तक तो पति का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन फिर वह दहेज मांगने कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और आखिरकार फोन पर ही तलाक दे डाला.

Also Read: ताली बजाकर बधाई मांगने वाली किन्नरों को झारखंड की कोयला खदान में कैसे मिली नौकरी, ये राह थी कितनी आसान

पीड़िता नाजिया खातून बताती है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने मोटरसाइकिल और दोभर सोना की मांग शुरू कर दी. दहेज नहीं मिलने पर पति हकीम खान उर्फ गुड्डू, ससुर कमाल खान और सास अफसीरी बीबी प्रताड़ित करने लगे. पति ने धमकी भी दी कि दहेज नहीं मिला, तो वह दूसरा निकाह कर लेगा. इस पर नाजिया ने असमर्थता जतायी. पति हकीम खान ने 24 सितंबर 2021 को दूसरा निकाह कर लिया और आठ नवंबर को मोबाइल पर ही तलाक दे दिया.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola