Jharkhand News 19 May 2020 : स्कूलों में ट्यूशन फीस के अलावा कई अन्य तरह का चार्ज भी वसूला जा रहा है, पढ़ें झारखंड की Top 5 खबरें
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 May 2020 5:24 AM
राज्य के शिक्षा मंत्री का आग्रह व निर्देश कुछ काम नहीं आ रहा है. निजी स्कूलों ने फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है. स्कूल शिक्षण शुल्क के साथ-साथ लॉकडाउन अवधि में शुरू किये गये ऑनलाइन क्लास के लिए अलग से फीस मांग रहे हैं. दूसरी खबर ये है कि कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, लेकिन इस दौरान भी काफी संख्या में लोगों का आवागमन हुआ है. अब हर व्यक्ति का डाटाबेस रांची जिला प्रशासन तैयार करेगा. रविवार को डीडीसी रांची की अध्यक्षता में समाहरणालय भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. वहीं आंध्र प्रदेश के तिरुपति में झारखंड के 3540 मजदूर फंसे हैं. इन सभी मजदूरों का स्थानीय जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है. ये मजदूर झारखंड लौटना चाहते है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
राज्य के शिक्षा मंत्री का आग्रह व निर्देश कुछ काम नहीं आ रहा है. निजी स्कूलों ने फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है. स्कूल शिक्षण शुल्क के साथ-साथ लॉकडाउन अवधि में शुरू किये गये ऑनलाइन क्लास के लिए अलग से फीस मांग रहे हैं. दूसरी खबर ये है कि कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, लेकिन इस दौरान भी काफी संख्या में लोगों का आवागमन हुआ है. अब हर व्यक्ति का डाटाबेस रांची जिला प्रशासन तैयार करेगा. रविवार को डीडीसी रांची की अध्यक्षता में समाहरणालय भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. वहीं आंध्र प्रदेश के तिरुपति में झारखंड के 3540 मजदूर फंसे हैं. इन सभी मजदूरों का स्थानीय जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है. ये मजदूर झारखंड लौटना चाहते है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा हैं. आइए झारखंड राज्य से जुड़ी प्रमुख खबरों पर एक नजर डालते हैं
राज्य के शिक्षा मंत्री का आग्रह व निर्देश कुछ काम नहीं आ रहा है. निजी स्कूलों ने फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को नोटिस देना शुरू कर दिया है. स्कूल शिक्षण शुल्क के साथ-साथ लॉकडाउन अवधि में शुरू किये गये ऑनलाइन क्लास के लिए अलग से फीस मांग रहे हैं.
Also Read: ट्यूशन फीस के साथ ऑनलाइन क्लास, वार्षिक शुल्क व बस किराया भी मांग रहे स्कूल
कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन जारी है, लेकिन इस दौरान भी काफी संख्या में लोगों का आवागमन हुआ है. अब हर व्यक्ति का डाटाबेस रांची जिला प्रशासन तैयार करेगा. रविवार को डीडीसी रांची की अध्यक्षता में समाहरणालय भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया.
Also Read: 30 अप्रैल के बाद रांची आने-जानेवाले लोगों की बन रही सूची
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में झारखंड के 3540 मजदूर फंसे हैं. इन सभी मजदूरों का स्थानीय जिला प्रशासन ने रजिस्ट्रेशन भी कराया है. ये मजदूर झारखंड लौटना चाहते है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस बाबत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा हैं.
Also Read: तिरुपति में फंसे हैं 3540 मजदूर, मुंडा ने सीएम को लिखा पत्र
सभी जिलों के डीसी नये सिरे से कंटेनमेंट जोन की अधिसूचना जारी करेंगे. इसके अनुसार जिलों में छूट मिलेगी. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने दी. ज्ञात हो कि पूर्व में बने कई कंटेनमेंट जोन में अब केस आना बंद हो चुका है.
Also Read: डीसी कंटेनमेंट जोन की अधिसूचना जारी करेंगे : स्वास्थ्य सचिव
लॉकडाउन में फंसे सात लाख से अधिक प्रवासियों ने अपने घर झारखंड लौटने की इच्छा जतायी है. इनमें इंजीनियर, इलेक्ट्रिशियन से लेकर प्लंबर, बढ़ई और मजदूर भी शामिल हैं. फैक्ट्रियों में काम करनेवाले लोग हैं. इसके अलावा भी कई तरह के हुनर जाननेवाले हैं. बाहर रह कर प्रवासियों ने अपनों के लिए अपने घर से दूर रहने का दुख झेला है.
Also Read: हुनर का सम्मान चाहते हैं, अब अपने घर में रोजगार चाहते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










