Live Updates

Covid19 Jharkhand LIVE Updates: एर्नाकुलम से रांची पहुंचे 1167 मजदूर, 73 को किया क्वारेंटाइन

Updated at : 06 May 2020 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
Covid19 Jharkhand LIVE Updates: एर्नाकुलम से रांची पहुंचे 1167 मजदूर, 73 को किया क्वारेंटाइन

Covid19 Jharkhand LIVE Updates: रिम्स के आइसोलशन वार्ड से एक कोरोना संदिग्ध महिला फरार , लॉकडाउन में हो रही थी शादी, कोडरमा में दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी, झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में तीन दिन बाद जांच शुरू हुई. इसके साथ ही प्रदेश में 10 नये कोरोना से संक्रमित मरीजों का पता चला. इसमें दो प्रदेश की उप-राजधानी दुमका से हैं. इस तरह झारखंड के एक और जिला में यह संक्रमण फैल गया. जो नये 10 मरीज मिले हैं, उनमें 8 सिर्फ रांची के हैं और इनमें एक बच्चा भी शामिल है. राजधानी रांची कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से रेड जोन बन चुका है और यहां मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. हिंदपीढ़ी में अब तक 67 मरीज मिल चुके हैं. अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 33 मरीज ठीक हो चुके हैं. दो जिले जहां कोरोना के केस मिले थे, अब कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हैं prabhatkhabar.com (प्रभात खबर) के साथ....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

बोकारो के उपायुक्त का फेक फेसबुक अकाउंट बनाया

बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाये जाने का मामला सामने आया है. साइबर सेल की मदद से एसपी चंदन झा इसकी जांच कर रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ, जब फेक अकाउंट से डीसी के मित्रों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा गया. कई मित्रों ने डीसी को इसकी सूचना दी. फ्रेंड रिक्वेस्ट की फोन पर सूचना दी. इसके डीसी ने एसपी को जानकारी दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

एर्नाकुलम से हटिया पहुंचे 1167 मजदूर, 73 को किया क्वारेंटाइन

एर्नाकुलम से 1167 मजदूरों को लेकर एक ट्रेन बुधवार (6 मई, 2020) को हटिया स्टेशन पहुंची. इनमें से 73 लोगों का बॉडी टेंपरेचर अधिक पाये जाने के बाद इन सभी लोगों को क्वारेंटाइन कर दिया गया.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

रिम्स के आइसोलशन वार्ड से कोरोना संदिग्ध महिला फरार

रिम्स के आइसोलशन वार्ड से एक कोरोना संदिग्ध महिला फरार हो गयी है. रिम्स से फरार हुई 36 वर्षीय महिला हिंदपीढ़ी के नाला रोड की रहने वाली है. उसके कोरोना सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

बोकारो में सीआरपीएफ ने खाद्यान्न का किया वितरण

बोकारो जिला के अति नक्सल प्रभावित झुमरा पहाड़ की तलहटी स्थित आधा दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों के बीच सीआरपीएफ 26वीं बटालियन ने खाद्यान्न और जरूरत की अन्य सामग्रियों का वितरण किया.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

रांची के अपर बाजार में राशन लेने वालों की भीड़

रांची के अपर बाजार में राशन लेने वालों की भीड़ लगी हुई है. लाइन लगाकर बैठे लोग बिना डिस्टेंसिंग का पालन किये अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

मुखिया ने कराया राशन का वितरण

गुमला के पालकोट प्रखंड के कुलूकेरा पंचायत के मुखिया मनोनीत लकड़ा और वार्ड सदस्य तारा देवी के साथ मुराई टोली प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक राजेश लकड़ा ने ग्रामीणों के बीच राशन का वितरण किया. मुखिया मनोनीत ने बताया कि शोभा महिला मंडल के जनवितरण दुकानदारों के द्वारा राशन में गड़बड़ी हो रही थी. मुराई टोली के गांव के लोगों की सूचना पर मुखिया गांव पहुंचीं और राशन का वितरण करवाया.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

कोडरमा में दूल्हा-दुल्हन समेत 50 पर दर्ज हुई प्राथमिकी

कोडरमा में लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के शादी करना भारी पड़ गया. प्रशासन ने खबर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन समेत 50 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

सामाजिक संगठन कर रहे जरूरतमंदों की मदद

Covid19 Jharkhand LIVE Updates: एर्नाकुलम से रांची पहुंचे 1167 मजदूर, 73 को किया क्वारेंटाइन

रांची में जरूरतमंदों की मदद के लिए सामाजिक संगठन आगे आये हैं. धुर्वा में दस्तक नामक संगठन के बैनर तले 26 मार्च से HEC क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है. अब तक लगभग 600 परिवारों को 5-5 दिन की राशन सामग्री दी गयी है. संगठन का कहना है कि 17 मई तक लोगों की मदद करते रहेंगे. इसके लिए बाकायदा तीन फोन नंबर जारी किये गये हैं, जहां लोग मदद मांग सकते हैं. मुकेश सिंह : 7004469105, संजय सिंह : 80510 09033

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

रांची में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Covid19 Jharkhand LIVE Updates: एर्नाकुलम से रांची पहुंचे 1167 मजदूर, 73 को किया क्वारेंटाइन

रांची में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा के बावजूद यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है. बुधवार को करमटोली बाजार में मछली खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी.

3:26 PM. 6 May 203:26 PM. 6 May

बिहार-उत्तर प्रदेश जा रहे 11 मजदूरों को पुलिस ने बेड़ो में पकड़ा

रांची के बुढ़मू थाना की पुलिस ने 11 मजदूरों को पकड़ा है. ये लोग झारखंड में कोरोना का हॉटस्पॉट बन चुके बेड़ो से अपने-अपने घर जाने के लिए निकल पड़े थे. साइकिल से बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए इन मजदूरों को पुलिस ने पकड़ा और फिर से बेड़ो भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8:17 AM. 6 May 208:17 AM. 6 May

covid19 in jharkhand Covid19 Jharkhand LIVE Updates : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में तीन दिन बाद जांच शुरू हुई. इसके साथ ही प्रदेश में 10 नये कोरोना से संक्रमित मरीजों का पता चला. इसमें दो प्रदेश की उप-राजधानी दुमका से हैं. इस तरह झारखंड के एक और जिला में यह संक्रमण फैल गया. जो नये 10 मरीज मिले हैं, उनमें 8 सिर्फ रांची के हैं और इनमें एक बच्चा भी शामिल है. राजधानी रांची कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से रेड जोन बन चुका है और यहां मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. हिंदपीढ़ी में अब तक 67 मरीज मिल चुके हैं. अच्छी बात यह है कि प्रदेश में 33 मरीज ठीक हो चुके हैं. दो जिले जहां कोरोना के केस मिले थे, अब कोरोना वायरस से मुक्त हो चुके हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे हैं prabhatkhabar.com (प्रभात खबर) के साथ….

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola