Bihar: पहले बेटी को जबरन उठाया, अब पति-बेटी के सामने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, असफल हुआ तो फेंका तेजाब

Updated:
विज्ञापन

जमुई में कुछ दरिंदों ने बेटी और पति के सामने ही एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया. असफल होने पर तेजाब फेंक दिया. करीब दो महीने पहले उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले आये थे.

विज्ञापन

जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दबंग पहले एक नाबालिग लड़की को जबरन उठा ले गये थे और अब करीब दो महीने बाद पति और बेटी के सामने उसकी मां के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया. हालांकि इस दौरान किसी तरह महिला की इज्जत बच सकी. इस बाबत पीड़िता ने खैरा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपने दिये आवेदन में महिला ने बताया कि वह बीते रविवार रात नौ बजे के करीब अपने पति और छोटी बेटी के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान गांव में प्रवेश करने से पहले गांव निवासी मो. अनवर अंसारी, मो. जियाउल अंसारी, मो. इंजमाम अंसारी, मो. आतिफ उर्फ गोल्डन आदि लोगों ने रास्ता रोक लिया और मेरे पति के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद सभी अपराधी पिस्तौल के बल पर मुझे खींचकर सड़क किनारे ले गये तथा पति और उसकी बेटी के सामने ही दुष्कर्म का प्रयास करने लगे.

आवेदन में महिला ने बताया कि जब मैंने चीखने-चिल्लाने और छूटने का प्रयास किया तब उक्त सभी लोगों ने सिर पर बंदूक सटा दिया तभी सामने से एक ट्रैक्टर आया, जिसकी लाइट में वह सब छिपने का प्रयास करने लगे. जैसे ही उक्त सभी लोगों ने मुझे छोड़ा, मैं वहां से ऊपर आई और अपने पति तथा बेटी के साथ किसी तरह वहां से भागने का प्रयास करने लगी. मुझे भागता देख अपराधियों ने तेजाब फेंक दिया, जो मेरे कपड़ों पर जाकर गिरा और वह पूरी तरह से जल गया.

Also Read: Bihar News: गोपालगंज में अपहरण के बाद किशोर की हत्या, हिरासत में दो संदिग्ध, परिजनों ने किया सड़क जाम

बताते चलें कि अभी से दो महीने पहले 21 दिसंबर 2021 को अपराधियों ने जबरन उक्त महिला की बड़ी बेटी को घर से अगवा कर लिया था. महिला के पति ने इसे लेकर खैरा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी. उसने बताया कि मो. ताजुद्दीन सहित अन्य लोगों ने जबरन उसकी नाबालिग बेटी को घर से अगवा कर लिया था. घटना को लेकर अपहरण और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन