राकेश्वर पांडेय इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बने, 43 साल बाद शहर के किसी नेता को मिला अध्यक्ष का पद

Updated:
विज्ञापन

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की. इसके अनुसार राकेश्वर पांडेय को झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष मनोनित किया गया है. 43 वर्षों के बाद शहर के किसी नेता को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले माइकल जॉन अध्यक्ष बने थे. सूची जारी होते ही प्रदेश इंटक की राजनीति गरमा गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी संजीवा रेड्डी ने सोमवार को झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की. इसके अनुसार राकेश्वर पांडेय को झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष मनोनित किया गया है. 43 वर्षों के बाद शहर के किसी नेता को इंटक का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले माइकल जॉन अध्यक्ष बने थे. सूची जारी होते ही प्रदेश इंटक की राजनीति गरमा गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंटक के पूर्व झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के पुत्र कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने राकेश्वर पांडेय के बिना वर्किंग कमेटी के मनोनयन पर सवालिया निशान उठाते हुए संविधान के विपरीत बताया है. इधर, शहर की विभिन्न कंपनियों के यूनियन नेताओं ने राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया है.

राजेंद्र सिंह के निधन के बाद से रिक्त था प्रदेश इंटक का अध्यक्ष पद : पूर्व मंत्री सह इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह के निधन के बाद से झारखंड प्रदेश इंटक का अध्यक्ष पद रिक्त था. नयी प्रदेश इंटक की कमेटी में तीन सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, 10 वाइस प्रेसिडेंट, तीन जनरल सेक्रेटरी, 13 ज्वाइंट जनरल सेक्रेटरी, 20 सेक्रेटरी, एक कोषाध्यक्ष सहित ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी पद पर 25 लोगों को शामिल किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola