ePaper

Jharkhand News: झारखंड में तीन पत्नियों के विवाद में पति की पत्थर से कूचकर हत्या, चार आरोपी अरेस्ट

Updated at : 03 Apr 2022 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: झारखंड में तीन पत्नियों के विवाद में पति की पत्थर से कूचकर हत्या, चार आरोपी अरेस्ट

Jharkhand News: लादु हाइबुरु का शव डुमरिया थाना के छोटा बोतला गांव के पास एक कुआं से बरामद कर लिया है. शव पूरी तरह गल चुका है. पुलिस ने लादु के साले सिंगराई सोय उर्फ मुदु, सनातन सोय के अलावा दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार लादु हाइबुरु ने तीन शादियां की हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर स्थि गुड़ाबांदा के माड़ोतोलिया निवासी लादु हाइबुरु की हत्या उसकी पहली पत्नी के भाई ने तीन दोस्तों के साथ मिल कर की थी. पुलिस ने लादु हाइबुरु का शव डुमरिया थाना के छोटा बोतला गांव के पास एक कुआं से बरामद कर लिया है. शव पूरी तरह गल चुका है. पुलिस ने लादु के साले सिंगराई सोय उर्फ मुदु, सनातन सोय के अलावा दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी डॉ एम तमिलवाणन ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा किया. पुलिस के अनुसार लादु हाइबुरु ने तीन शादियां की हैं.

कुआं से बरामद हुआ शव

एसएसपी ने बताया कि 25 मार्च को लादु हाईबुरु की मां ने गुड़ाबांदा थाना में बेटे के लापता होने की सूचना दर्ज करायी थी. पुलिस जांच को गांव पहुंची तो लादु की मां ने बताया कि 16 मार्च को बेटे के साथ सिंगराई सोय उर्फ मुदु, लखन और अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की थी. उन्होंने बताया कि सिंगराई ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके बेटे की हत्या कर दी है और शव को छिपा दिया है. इसके बाद पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया. पुलिस ने गांव से करीब 10 किलोमीटर दूर माड़ोतोलिया से छोटा बेतला तक खोज की. इसमें कुआं से शव बरामद किया गया. लादु हाइबुरु के भाई जुनू हाइबुरू ने शव की शिनाख्त की.

Also Read: Jharkhand News: मिनी पंजाब होटल में झारखंड के रामगढ़ की महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाने की आशंका

लादु का एक साल से पत्नी से चल रहा था विवाद

पुलिस के अनुसार लादु हाइबुरु ने तीन शादियां की हैं. विवाद होने के कारण उसकी पहली पत्नी एक साल से उसी गांव में उससे अलग रहती है. कुछ-कुछ बात पर दोनों का विवाद होता रहता था. घटना वाले दिन चारों आरोपियों ने लादु के साथ मिलकर शराब पी. शराब पीने के बाद लादु हाइबुरु से उनका झगड़ा हुआ. चारों ने पत्थर से कूचकर लादु की हत्या कर दी. उसका शव दूर ले जाकर कुआं में फेंक दिया ताकि किसी को जानकारी नहीं हो. गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है.

Also Read: Sarhul 2022: झारखंड में सरहुल व रामनवमी का उल्लास, शोभायात्रा और अखाड़ा जुलूस को लेकर क्या है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola