पूर्वी सिंहभूम जिले में मच्छरजनित बीमारियों का बढ़ रहा प्रकोप, 8 महीने में मिले 315 मलेरिया के मरीज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मच्छरजनित बीमारियों को प्रकोप बढ़ने लगो है. मलेरिया विभाग द्वारा कराये गये सर्वे में यह बात सामने आयी कि गत 8 महीने में जिले में 315 मलेरिया के मरीज मिले हैं, जो चिंता की बात है. विभाग इसकी रोकथाम के प्रयास तेज कर दिये हैं.
Jharkhand News (जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम) : पूर्वी सिंहभूम जिला मलेरिया विभाग द्वारा जनवरी से अगस्त 2021 तक कराये गये सर्वे के अनुसार 8 माह में जिले में 54 हजार 753 लोगों की जांच की गयी. इसमें 315 मलेरिया के मरीज मिले. इसमें सामान्य मलेरिया के 40 मरीज मिले. वहीं, गंभीर मलेरिया के 275 मरीज मिले.
पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका व पटमदा में एक भी मलेरिया के मरीज नहीं मिले हैं. वहीं, बहरागोड़ा में 25, चाकुलिया में 19 व अर्बन में 16 मरीज मिले हैं.
मलेरिया बुखार मच्छरों के काटने से होने वाला एक तरह का संक्रामक रोग है, जो फीमेल एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है.
मलेरिया के लक्षण
बुखार के साथ पसीना आना, शरीर में दर्द और उल्टी आना इस रोग के प्रमुख लक्षण हैं. इस रोग से बचने के लिए घर के आसपास गंदगी और पानी इकट्ठा न होने दें.
Also Read: Durga Puja 2021: काशीडीह पूजा पंडाल के पास भोग वितरण कार्य को डीसी ने कराया बंद,गुस्से में पूजा समिति के सदस्य
ज्यादातर लोग इस तरह के मलेरिया बुखार से पीड़ित होते हैं. विवैक्स परजीवी ज्यादातर दिन के समय में काटता है. इस मच्छर काटने से 48 घंटों के बाद अपना असर दिखाना शुरू करता है.
प्लास्मोडियम फैल्सीपैरम
इस रोग से पीड़ित व्यक्ति एकदम बेसुध हो जाता है. उसे पता ही नहीं होता कि वो बेहोशी में क्या बोल रहा है. रोगी को बहुत ठंड लगने के साथ उसके सिर में भी दर्द बना रहता है.
ब्लॉक : जांच : सामान्य : गंभीर : कुल
बहरागोड़ा : 5831 : 10 : 15 : 25
चाकुलिया : 7313 : 02 : 17 : 19
धालभूमगढ़ : 5394 : 01 : 01 : 02
घाटशिला : 5806 : 00 : 01 : 01
मुसाबनी : 5490 : 08 : 57 : 65
डुमरिया : 3068 : 18 : 164 : 182
पोटका : 5869 : 00 : 00 : 00
जुगसलाई : 6648 : 00 : 05 : 05
पटमदा : 5515 : 00 : 00 : 00
अर्बन टाउन : 3819 : 01 : 15 : 16
Posted By : Samir ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




