झारखंड के सबसे साफ शहर जमशेदपुर और मानगो, स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मिली स्टार रैंकिंग

Swachh Survekshan 2022: पिछले साल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में पूरे देश में 12वां और राज्य में पहला स्थान मिला था. इस बार पूरे देश की रैंकिंग में जेएनएसी 6 अंक नीचे लुढ़क गया है.
Jamshedpur in Swachh Survekshan 2022: भारत के स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 (Swachh Survekshan 2022) के परिणाम आ गये हैं. झारखंड के कई जिलों ने इस सर्वेक्षण में परचम लहराया है. सफाई के मामले में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (Jamshedpur JNAC) और जुगसलाई नगर परिषद को दूसरी बार झारखंड (Jharkhand News) में अपनी-अपनी श्रेणी में नंबर वन घोषित किये गये है. पूरे देश में जमशेदपुर को 18वां और जुगसलाई नगर परिषद को पूरे जोन में 20वां स्थान मिला है. मानगो नगर निगम (Mango Municipal Corporation) को पूरे राज्य में जमशेदपुर के बाद दूसरा और राष्ट्रीय स्तर पर 53वां स्थान मिला है.
जमशेदपुर अक्षेस को देश में 12वां स्थान
पिछले साल जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) को 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में पूरे देश में 12वां और राज्य में पहला स्थान मिला था. इस बार पूरे देश की रैंकिंग में जेएनएसी 6 अंक नीचे लुढ़क गया है. हालांकि, स्वच्छता अंक बेहतर आने के बाद भी छत्तीसगढ़ के अन्य राज्यों से बेहतर करने की वजह से नीचे के पायेदान पर आ गया. आदित्यपुर नगर परिषद को अपनी कैटेगरी में 294 रैंकिंग और राज्य में अपनी कैटेगरी में 8वां स्थान मिला है. पूरे राज्य में आदित्यपुर नगर निगम की रैंकिंग 43 में 37वां स्थान मिला है.
झारखंड में जमशेदपुर पहले और देवघर तीसरे स्थान पर
पूरे राज्य की सभी कैटेगरी में जमशेदपुर पहले, मानगो नगर निगम दूसरे और बुंडू तीसरे स्थान पर है. देवघर चौथे, सरायकेला पांचवें, रामगढ़ नगर परिषद छठे, जुगसलाई नगर परिषद 7वें स्थान पर है, जबकि झारखंड की राजधानी रांची 34वें स्थान पर है. झारखंड के टॉप-10 में धनबाद आठवें, चाईबासा नौवें और 10वें स्थान पर है. बता दें कि पूरे राज्य में सिर्फ दो निकायों को स्टार रैंकिंग मिली है. इनमें जमशेदपुर को थ्री स्टार और मानगो को वन स्टार मिला है.
रिपोर्ट- अशोक झा, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




