SRH vs DC, IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 7 रनों से हराया
SRH vs DC IPL 2023: आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में सोमवार (24 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है. यह बेहद रोमांचक मुकाबला था. हैदराबाद को आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी, लेकिन दिल्ली ने उन्हें 13 रन नहीं बनाने दिये. दिल्ली की इस सीजन में यह दूसरी जीत है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 144 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने 34-34 रनों की पारी खेली. हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक 49 रन मयंक अग्रवाल ने बनाये.
दिल्ली ने हैदराबाद को 7 रन से हराया
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 रनों से हरा दिया है. आखिरी ओवर तक चले रोमांच में आखिरकार जीत दिल्ली की हुई. यह दिल्ली की इस सीजन में दूसरी जीत है. आखिरी ओवर में मुकेश कुमार ने कमाल कर दिया. उन्होंने केवल पांच रन देकर अपनी टीम को जीत दिला दी. हैदराबाद को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने हैदराबाद को 145 रन का छोटा सा लक्ष्य दिया था, लेकिन हैदराबाद 6 विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी. दिल्ली के लिए यह एक रिकॉर्ड जीत है. इससे पहले दिल्ली ने पिछले 16 मैचों में कभी भी 150 या उससे कम स्कोर का बचाव नहीं किया था.
हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंद पर 13 रन चाहिए
आखिरी ओवर में हैदराबाद को जीत के लिए 13 रन चाहिए.
क्लासेन 31 रन बनाकर आउट
हेनरिक क्लासेन 19 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गये हैं. क्लासेन 19वें ओवर में आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाज करने मैक्रो यानसेन क्रीज पर आये हैं. अब दारोमदार वॉशिंगटन सुंदर पर है.
हैदराबाद को दो ओवर में चाहिए 23 रन
हैदराबाद को अब जीत के लिए 12 गेंद पर 23 रनों की जरूरत है. हेनरिक क्लासेन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. दूसरे छोर पर वॉशिंगटन सुंदर हैं.
मैच रोमांचक मोड़ पर, हैदराबाद को 18 गेंद पर चाहिए 36 रन
एक लो स्कोरिंग मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. हैदराबाद की आधी टीम आउट हो गयी है और अब टीम को जीत के लिए 18 गेंद पर 36 रनों की जरूरत है. हेनरिक क्लासेन और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं.
एडन मार्कराम आउट, हैदराबाद को पांचवां झटका
हैदराबाद को पांचवां झटका लगा है. एडन मार्कराम आउट हो गये हैं. मार्कराम केवल तीन ही रन बना सके. अक्षर पटेल की गेंद पर मार्कराम बोल्ड हो गये. दिल्ली के स्पिनर्स ने आज शानदार गेंदबाजी की है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए