ePaper

PBKS vs GT, IPL 2022 : शुभमन गिल की धमाकेदार पारी और राहुल तेवतिया के आखिरी गेंद पर छक्के से जीता गुजरात

Updated at : 09 Apr 2022 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
PBKS vs GT, IPL 2022 : शुभमन गिल की धमाकेदार पारी और राहुल तेवतिया के आखिरी गेंद पर छक्के से जीता गुजरात

Mumbai: Shubman Gill of Gujarat Titans celebrates his half century during T20 cricket match 16 of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Punjab Kings and the Gujarat Titans, at the Brabourne Stadium (CCI) in Mumbai, Friday, April 8, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_08_2022_000218B)

गुजरात टाइटंस ने आज पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2022 सीजन में अपनी तीसरे लगातार जीत दर्ज की है. राहुल तेवतिया ने छक्का मारकर मैच जिताया. जब गुजरात को दो गेंद पर 12 रन चाहिए थे, तब राहुल तेवतिया ने दो लगातार छक्के जड़ दिए.

विज्ञापन

शुभमन गिल ने 96 रन की आकर्षक पारी खेली लेकिन वह राहुल तेवतिया थे जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर छक्के जड़कर गुजरात टाइटंस को इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को पंजाब किंग्स पर छह विकेट से रोमांचक जीत दिलायी. गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे. हार्दिक पंड्या (18 गेंदों पर 27 रन) रन आउट हो गये और टीम को अंतिम दो गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी. तेवतिया (तीन गेंदों पर नाबाद 13) ने ओडियन स्मिथ पर डीप मिडविकेट और लांग आन पर छक्के जड़े जिससे गुजरात ने चार विकेट पर 190 रन बनाकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

शुभमन गिल ने बनाए 96 रन

शुभमन गिल ने 59 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 96 रन बनाए. उन्होंने साई सुदर्शन (30 गेंदों पर 35 रन, चार चौके, एक छक्का) के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी की. पंजाब ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने पर नौ विकेट पर 189 रन बनाए. लियाम लिविंगस्टोन ने 27 गेंदों पर 64 रन बनाये जिसमें सात चौके और चार छक्के शामिल हैं. उनके अलावा शिखर धवन (30 गेंदों पर 35 रन, चार चौके) तथा नौवें नंबर के बल्लेबाज राहुल चाहर (14 गेंदों पर नाबाद 22, दो चौके एक छक्का) और 11वें नंबर के बल्लेबाज अर्शदीप सिंह (पांच गेंदों पर नाबाद 10) ने उपयोगी योगदान दिया.

Also Read: IPL 2022: पैट कमिंस की तूफानी पारी पर आया मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का बयान, कह दी यह बात
लंबे शॉट खेलने में आउट हुए पंजाब के बल्लेबाज

पंजाब के अधिकतर बल्लेबाजों ने लंबे शॉट खेलने के प्रयास में अपने विकेट गंवाये. गुजरात के लिए स्टार लेग स्पिनर राशिद ने 22 रन देकर तीन जबकि अपना पहला मैच खेल रहे तेज गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने 37 रन देकर दो विकेट लिए. पंजाब की यह चार मैचों में दूसरी हार है. गुजरात के लिए पहले ओवर से ही गिल ने रन बनाने का बीड़ा उठाया. उन्होंने अपने कट, पुल, ड्राइव का बेहतरीन नजारा पेश किया. उनके जमीन से चिपकते शॉट पर गेंद दनदनाती हुई सीमा रेखा तक पहुंच जाती.

साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी 

इस बीच उन्होंने स्मिथ की शार्ट पिच गेंद पर दर्शनीय छक्का भी लगाया. स्मिथ ने अपनी गेंद पर गिल का कैच भी छोड़ा और इस बल्लेबाज ने इसका फायदा उठाकर केवल 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने जल्द ही अपना पिछला सर्वोच्च स्कोर (84 रन) पार किया, लेकिन वह अपने करियर का पहला शतक नहीं बना पाए. मैथ्यू वेड केवल छह रन बना पाये लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग की देन साई सुदर्शन ने लंबे शॉट खेलने के अपने कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया.

Also Read: IPL 2022: केकेआर की जीत के बाद वायरल हो रहा शाहरुख खान का पोस्ट, पैट कमिंस के लिए दिल छूने वाला मैसेज
गुजरात को 18 गेंद पर जीत के लिए चाहिए थे 37 रन

राहुल चाहर पर लगाया गया छक्का हो या कैगिसो रबाडा (35 रन देकर दो) पर लगाया गया चौका, उनका प्रत्येक शॉट विश्वसनीय था. चाहर की गुगली ने हालांकि उन्हें लंबी पारी नहीं खेलने दी. गुजरात को जब 18 गेंदों पर 37 रन चाहिए थे. स्मिथ को आखिरी ओवर में 19 रन का बचाव करना था लेकिन तेवतिया ने उन्हें स्टार नहीं बनने दिया. तेवतिया आखिरी दो गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर मैच के हीरो बन गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola