IPL Points Table 2023: गुजरात की लगातार दूसरी जीत से प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए कौन है टॉप पर

Updated:
विज्ञापन

IPL Points Table: आईपीएल 2023 में मंगलवार को हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है. इसी के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के सातवें मुकाबले में मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ हार्दिक पांड्या की टीम ने सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की. जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को लगातार दूसरे मैच में हार झेलनी पड़ी है. वहीं, दिल्ली को हराने के बाद गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल करते हुए टॉप पर पहुंच गई है. जबकि राजस्थान रॉयल्स टेबल में दूसरे नंबर पर खिसक गई है. तो चलिए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल कैसा है बाकी टीमों का हाल.

विज्ञापन
गुजरात टाइंटस लगातार दो जीत के बाद टॉप पर

गुजरात टाइंटस लगातार दो जीत के बाद 4 अंको के साथ आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल के पहले स्थान पर पहुंच गई है. जबकि राजस्थान की टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई है. टीम के पास 2 अंक है और नेट रनरेट + 3.600 का है. वहीं, तीसरे स्थान पर रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम मौजूद है. इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे नंबर पर है. हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर 2-2 प्वाइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण लखनऊ की टीम चौथे स्थान पर है.

undefined
इन टीमों को पहली जीत का इंतजार

वहीं, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2023 में पहली जीत का इंतजार है. इन टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बहरहाल, गुजरात टाइटंस ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं. जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स को 1 मैच जीत जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. फिलहाल, ऋतुराज गायकवाड़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर है. जबकि गेंदबाजों में अब तक मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 8 विकेट झटके हैं.

Also Read: DC vs GT, IPL 2023: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, दर्ज की दूसरी जीत

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इस बार टूर्नामेंट नए नियम के साथ पुराने फॉर्मेट में खेला जा रहा है. टीमें होम-एंड-अवे प्रारूप में मैच खेल रही हैं. इंपैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया गया है. इस बार 10 फ्रेंचाइजी टीमों को A और B ग्रुप में बांटा है. हर मैच के साथ टूर्नामेंट और अंक तालिका काफी रोमांचक हो जाएगी. ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 टीम आगे प्लेऑफ खेलेगी जबकि 6 टीमों का खिताब जीतने का सपना टूटेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola