ePaper

IPL 2022: पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स दूसरी बार फाइनल में, जानें अब तक का सफर

Updated at : 29 May 2022 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स दूसरी बार फाइनल में, जानें अब तक का सफर

Mumbai: Yuzvendra Chahal of Rajasthan Royals celebrates after takes a wicket of Axar Patel of Delhi Capitals during the 34th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Delhi Capitals and the Rajasthan Royals, at Wankhede Stadium in Mumbai, Friday, April 22, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI04_22_2022_000331B)

आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जायेगा. राजस्थान 14 साल के बाद फाइनल में पहुंचा है. 2008 में आईपीएल का पहला खिताब राजस्थान रॉयल्य ने ही जीता था. इस सीजन में दूसरी बार राजस्थान की टीम फाइनल में पहुंची है.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स 14 साल के बाद एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही. करीब एक लाख दर्शकों की क्षमता वाले अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज राजस्थान का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा. पहले आईपीएल का खिताब 2008 में राजस्थान रॉयल्स ने ही जीता था. यह दूसरा मौका है जब टीम फिर से फाइनल में पहुंची है.

क्वालीफायर वन में गुजरात से हार गया था राजस्थान

प्लेऑफ में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका में दूसरे नंबर पर जगह बनायी. पहले क्वालीफायर मुकाबले में राजस्थान को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फिर भी टीम के पास फाइनल में जगह बनाने का एक मौका था. एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को हराने वाली आरसीबी के साथ राजस्थान ने दूसरा क्वालीफायर खेला और जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया.

Also Read: Rajat Patidar: आईपीएल के नये सितारे रजत पाटीदार की सफलता की कहानी, 8 साल की उम्र में ही थाम लिया था बल्ला
लीग मे ं14 में से नौ मुकाबले राजस्थान ने जीते

राजस्थान रॉयल्स ने लीग में 14 मुकाबलों में नौ में जीत दर्ज की. नौ जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में प्लेऑफ में पहुंची थी. जबकि गुजरात ने 10 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मुकाबले जीते थे. जोस बटलर के सीजन के चौथे शतक ने राजस्थान को क्वालीफायर दो में आरसीबी पर आसान जीत दिलायी.

ऐसा रहा लीग चरण

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद : राजस्थान 61 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस : राजस्थान 23 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : आरसीबी ने 4 विकेट से जीत दर्ज की.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स : राजस्थान 3 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस : गुजरात टाइटंस 37 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : राजस्थान 7 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : राजस्थान 15 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : राजस्थान 29 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस : मुंबई 5 विकेट से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : केकेआर 7 विकेट से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स : राजस्थान 6 विकेट से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स : दिल्ली ने 8 विकेट से जीत दर्ज की.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स : राजस्थान 24 रन से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स : राजस्थान 5 विकेट से जीता.

Also Read: IPL 2022: आईपीएल से हार कर लौटे शिखर धवन की लात-घूसे से पिटाई, वीडियो वायरल
प्लेऑफ परिणाम

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, क्वालीफायर 1 : गुजरात 7 विकेट से जीता.

  • राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, क्वालीफायर दो : राजस्थान 7 विकेट से जीता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola