ePaper

IPL 2022, Points Table: गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही आईपीएल में मचाया धमाल, सभी को पछाड़कर टॉप पर कब्जा

Updated at : 20 Apr 2022 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022, Points Table: गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही आईपीएल में मचाया धमाल, सभी को पछाड़कर टॉप पर कब्जा

Mumbai: David Miller of Gujarat Titans during the 4th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Gujarat Titans and Lucknow Super Giants, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Monday, March 28, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI03_28_2022_000299B)

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की नींव रख दी थी. उसके बाद मैच दर मैच गुजरात में जीत की भूख बढ़ती गयी. अबतक गुजरात ने 6 मैच खेलकर 5 में शानदार जीत दर्ज की और केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के 10 अंक हो गये हैं और टीम टॉप पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल (IPL 2022) में डेब्यू करते ही धमाल मचा दिया. सभी टीमों को पछाड़कर गुजरात ने प्वाइंट टेबल में टॉप पर कब्जा कर लिया है.

गुजरात का अबतक ऐसा रहा प्रदर्शन

गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की नींव रख दी थी. उसके बाद मैच दर मैच गुजरात में जीत की भूख बढ़ती गयी. अबतक गुजरात ने 6 मैच खेलकर 5 में शानदार जीत दर्ज की और केवल एक मैच में हार का सामना करना पड़ा. गुजरात के 5 मैचों में जीत के बाद 10 अंक हो गये हैं और टीम टॉप पर पहुंच गयी है. अन्य टीमों की तूलना में गुजरात का नेट रनरेट भी बेहतर है. हालांकि गुजरात के टीम पीछे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम है. दूसरे स्थान पर काबिज आरसीबी को 7 मैचों में 5 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा.

Also Read: IPL 2022: हार के बाद केएल राहुल पर लगा भारी जुर्माना, मार्कस स्टोइनिस को लगी फटकार, जानें क्या है मामला
undefined

तीन टीमों के एक बराबर 8 अंक

प्वाइंट टेबल में तीन टीमों के एक बराबर 8 अंक हैं. जिसमें राजस्थान रॉयल, लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं. तीसरे स्थान पर मौजूद राजस्थान रॉयल्स को 6 मैचों में 4 में जीत और दो में हार का सामना करना पड़ा. जबकि चौथे नंबर पर मौजूद लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 मैचों में 4 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा.

केकेआर और पंजाब के एक बराबर अंक

प्वाइंट टेबल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के एक बराबर 6 अंक हैं. 7वें नंबर पर मौजूद पंजाब किंग्स को 6 मैचों में 3 में जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैच खेलकर केवल दो में जीत दर्ज की और उसे 3 में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है.

मुंबई और चेन्नई फिसड्डी टीम

आईपीएल 2022 में पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. प्वाइंट टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद मुंबई इंडियंस ने अपने सारे मुकाबले हारे और पहली जीत की तलाश अब भी जारी है. जबकि चेन्नई की टीम ने अपना खाता खोल लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola