IPL 2022: जोस बटलर ने सीजन का दूसरा शतक जड़कर किया ऑरेंज कैप पर कब्जा, युजवेंद्र चहल के पास है पर्पल कैप

आईपीएल 2022 में अब तक हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाकर जोस बटलर ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. वहीं, सबसे ज्यादा विकेट लेकर युजवेंद्र जहल पर्पल कैप के दावेदार बन गये हैं. जोस बटलर ने इस सीजन में अब तक दो शतक जड़ दिये हैं, जबकि युजवेंद्र चहल ने बेस्ट पांच के साथ हैट्रिक लिया है.
आईपीएल 2022 के लीग मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्य ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन से हरा दिया. इस जीत ने जहां राजस्थान की टीम को अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचा दिया. वहीं, टीम के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने ऑरेंज कैप और स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है. जोस बटलर ने इस सीजन का दूसरा शतक लगाया है.
जोस बटलर ने केकेआर के खिलाफ 103 रन बनाए. बटलर ने अब तक छह मैच में 375 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने दो शतक और दो अर्धशतक जड़ा है. ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर 236 रन के साथ केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं. श्रेयस ने भी अब तक दो अर्धशतक जड़ा है. तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल हैं. राहुल ने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ छह मैच में 235 रन बनाए हैं.
केएल राहुल को आज आरसीबी के खिलाफ मुकाबला खेलना है. ऐसे में उनके पास एक बड़ा स्कोर कर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका है. गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अब तक पांच मैच में 228 रन नाए हैं. उनके नाम भी दो अर्धशतक हैं और इस रेस में वह चौथे नंबर पर है. चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 226 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने सोमवार को पांच विकेट चटकाकर काफी बढ़त ले ली है. उन्होंने छह मैच में अब तक 17 विकेट चटकाए हैं. चहल ने केकेआर के खिलाफ न केवल पांच विकेट लिया, बल्कि एक हैट्रिक भी अपने नाम किया. यह आईपीएल के इस सीजन का पहला हैट्रिक है. इस हैट्रिक के दम पर ही राजस्थान रॉयल्स जीत सका.
Also Read: IPL 2022: रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, आईपीएल 15 को मिलेगा नया चैंपियन, आरसीबी पर कह दी बड़ी बात
दूसरे नंबर पर टी नटराजन हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के नटराजन ने अब तक 12 विकेट लिए हैं. दिल्ली के कुलदीप यादव 11 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं. लखनऊ के अवेश खान ने अब तक 11 विकेट चटकाए हैं और वे चौथे नंबर पर हैं. पांचवें नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के वानिन्दु हसरंगा हैं. हसरंगा ने अब तक छह मैच में 11 विकेट लिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




