ePaper

IPL 2022: रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच 182 रन की साझेदारी, टूटे आईपीएल के कई रिकॉर्ड

Updated at : 02 May 2022 6:38 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच 182 रन की साझेदारी, टूटे आईपीएल के कई रिकॉर्ड

Pune: Devon Conway and Ruturaj Gaikwad of Chennai Super Kings during the Indian Premier League 2022 cricket match between Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings, at the MCA International Stadium in Pune, Sunday, May 1, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_01_2022_000264A)

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के 182 रन की साझेदारी से कई रिकॉर्ड टूट गये हैं. दोनों की शानदार पारी के दम पर सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और 13 रन से मुकाबले को जीत लिया.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को जीत की राह पर लौटते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 सीजन में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सीएसके ने 20 ओवरों में 202/2 का स्कोर पोस्ट किया. यह काफी हद तक रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे के बीच 182 के शुरुआती साझेदारी के कारण था.

सीएसके की अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी

ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की साझेदारी के दौरान कई रिकॉर्ड टूटे और उन्होंने टूर्नामेंट के इतिहास में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी दर्ज की. 182 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप किसी भी विकेट के लिए सीएसके की जोड़ी की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है. यह साझेदारी टूर्नामेंट में पुणे के एमएसीए स्टेडियम के लिए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है.

Also Read: IPL 2022: विराट कोहली को आईपीएल छोड़ देनी चाहिए, टीम इंडिया के पूर्व चीफ कोच रवि शास्त्री ने दी खास सलाह
13 रन से मैच जीता सीएसके

इस साझेदारी के साथ दोनों ने इस साल के आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी दर्ज किया. सनराइजर्स हैदराबाद के पास टी नटराजन, उमरान मलिक, भुवनेश्वर कुमार और मार्को जानसेन की शानदार गेंदबाजी है. हालांकि, वे चेन्नई सुपर किंग्स पर अंकुश लगाने में सक्षम नहीं थे. गायकवाड़ और कॉनवे ने एसआरएच के खिलाफ कैश-रिच लीग के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सर्वोच्च साझेदारी दर्ज की.

चेन्नई ने बनाये 202 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया और एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने 20 ओवरों में 202/2 पोस्ट किया. ऋतुराज गायकवाड़ ने 99 रन की पारी खेली जबकि डेवोन कॉनवे 85 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद को पहला विकेट 17.5 ओवर के बाद मिला. टी नटराजन ने गायकवाड़ को 99 के स्कोर पर आउट किया.

Also Read: आईपीएल 2022: मैदान में खिलाड़ी दिखा रहे कमाल, तो स्टैंड्स में वाइफ और गर्लफ्रेंड बिखेर रहीं जलवा
मुकेश चौधरी ने लिए चार विकेट

सीएसके के लिए मुकेश चौधरी ने चार विकेट लिए. चौधरी के इस प्रदर्शन के दम पर सीएसके ने एसआरएच को 189/6 पर रोक दिया. इस प्रकार सीएसके ने 13 रनों से जीत दर्ज की. सीएसके छह अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है. सीएसके को अपना अगला मुकाबला चार मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola