IPL 2020 KKR vs DC Latest Update : शॉ और अय्यर की आंधी में उड़ा केकेआर, दिल्ली की 18 रन से धमाकेदार जीत
Abu Dhabi: Kolkata Knight Riders batsman Eoin Morgan plays a shot during IPL 2020 cricket match against Mumbai Indians, at Sheikh Zayed Stadium, in Abu Dhabi of United Arab Emirates, Wednesday, Sept. 23, 2020. (PTI Photo/Sportzpics)(PTI23-09-2020_000294A)
KKR vs DC, scorecard 2020, ipl point table, ipl score, ipl schedule, ipl match पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शनिवार को आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में केकेआर को 18 रनों से हराया. दिल्ली के विशाल लक्ष्य 228 रन का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 8 विकेट पर केवल 210 रन ही बना पायी. केकेआर की लगातार दो जीत के बाद यह पहली हार है. वहीं पिछली बार की हार के बाद दिल्ली ने शानदार वापसी की है.
दिल्ली के गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी
दिल्ली की ओर से एनरिच नॉर्टजे ने तीन विकेट चटकाये, वहीं हर्षल पटेल ने दो और रबादा, स्टोइनिक्स व अमित मिश्रा ने 1 विकेट लिये.
शॉ और अय्यर की आंधी में उड़ा केकेआर, दिल्ली की 18 से धमाकेदार जीत
पृथ्वी शॉ और कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शनिवार को आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में केकेआर को 18 रनों से हराया. दिल्ली के विशाल लक्ष्य 228 रन का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 8 विकेट पर केवल 210 रन ही बना पायी. केकेआर की लगातार दो जीत के बाद यह पहली हार है. ववहीं पिछली बार की हार के बाद दिल्ली ने शानदार वापसी की है. केकेआर की ओर से नितीश राणा ने 35 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाये. वहीं मोर्गन ने 18 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से 44 रन बनाये. दिल्ली की ओर से अय्यर ने 38 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन बनाये और पृथ्वी शॉ ने 41 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाये.
मोर्गन की विस्फोटक बल्लेबाजी, जमाया हैट्रिक छक्का
शारजाह में मोर्गन ने विस्फोटक बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने पारी के 18वें ओवर में रबादा के लगातार तीन गेंदों में तीन छक्का जमाया.
केकेआर को पांचवां झटका, राणा के बाद कार्तिक भी आउट
कोलकाता नाइटराइडर्स को 13वें ओवर में दो झटका लगा है. पहले शतकवीर नितीश राणा 35 गेंद में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए, उसके अगली ही गेंद पर हर्षल पटेल ने कप्तान दिनेश कार्तिक को 6 के स्कोर पर आउट किया. इस समय इयोन मोर्गन और पैट कमिंस दो नये बल्लेबाज मैदान पर उतरे हैं.
शारजाह में थमा रसेल का तूफान, केकेआर को तीसरा झटका
केकेआर को तीसरा झटका आंद्र रसेल के रूप में लगा है. रबादा ने 10वें ओवर की 5वीं गेंद पर रसेल को आउट किया. आउट होने से पहले रसेल ने रबादा की गेंद में एक चौका और एक छक्का जमाया था.
केकेआर को दूसरा झटका, अमित मिश्रा की गेंद पर गिल 28 रन पर आउट
कोलकाता नाइटराइडर्स को दूसरा झटका लगा है. अमित मिश्रा ने शुभमन गिल को 28 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. गिल ने 22 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौके और एक छक्का जमाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए