IPL 2020 RCB vs SRH Eliminator : हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराया,खिताब जीतने का ख्वाब एक बार फिर पूरा नहीं कर सके कोहली
Indian Premier League 2020 Hyderabad vs Bangalore ipl 2020 Eliminator Live Cricket Score live streaming rch vs srh from Sheikh Zayed Stadium Abu Dhabi rcb playing 11 srh playing 11 dream 11 predction Sunrisers Hyderabad opt to bowl : आईपीएल एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से हुआ, जिसमें हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल खिताब जीतने के उसके सपने को चूर-चूर कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए निर्धारित 132 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी. आज की हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2020 से एलिमिनेट हो गया. पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये थे. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है पारी की शुरुआत करने आये टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ही ओवर में आउट हो गये. उसके बाद तो विकेट लगातार गिरता ही गया और टीम ने उम्मीद से काफी कम रन बनाया. प्लेआफ में जगह बनाने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने काफी मेहनत की थी इसलिए उनका हौसला बुलंद है, वहीं आरसीबी भी पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने का सपना संजोए किसी भी हाल में यह मैच जीतना चाहती थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली से होगा.
हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराया
आईपीएल एलिमिनेटर में आज सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आरसीबी से हुआ, जिसमें हैदराबाद ने आरसीबी को छह विकेट से हराकर आईपीएल खिताब जीतने के उसके सपने को चूर-चूर कर दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए निर्धारित 132 रन के लक्ष्य को 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर पूरा कर लिया और आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी. आज की हार के साथ ही आरसीबी आईपीएल 2020 से एलिमिनेट हो गया.
रोचक हुआ मुकाबला
आरसीबी के 131 रन के जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की पारी की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में श्रीवत्स गोस्वामी आउट हो गये. उसके बाद अबतक 15 ओवर का मैच हो चुका है और हैदराबाद अभी जीत के लिए संघर्ष कर रहा है. उसके चार बैट्समैन 87 रन के स्कोर पर आउट हो चुके हैं. अभी जीत के लिए 26 बॉल में 42 रन की आवश्यकता है.
हैदराबाद को जीत के लिए चाहिए 132 रन
132 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 13 रन बना लिया है. पहले ओवर में हैदराबाद के बैट्समैन श्रीवत्स गोस्वामी आउट हुए हैं.
आरसीबी ने हैदराबाद को जीत के लिए दिया 132 रन का लक्ष्य
आईपीएल एलिमिनेटर में पहले खेलते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाये हैं. आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही है पारी की शुरुआत करने आये टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे ही ओवर में आउट हो गये. उसके बाद तो विकेट लगातार गिरता ही गया और टीम ने उम्मीद से काफी कम रन बनाया. एकमात्र खिलाड़ी डिविलियर्स 56 बना सके, उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा खेल नहीं दिखा पाया. अब हैदराबाद को जीत के लिए 132 रन बनाना है. देखना यह है कि आरसीबी इस लो स्कोर मैच को बचा पाती है या नहीं.
आरसीबी की हालत खराब, चार खिलाड़ी पवेलियन लौटे
विराट कोहली के आउट होते ही आरसीबी का मनोबल गिर गया है. कोहली, पड्डीकल, फिंच और मोईन अली आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. 11 ओवर के बाद मात्र 65 रन पर चार विकेट गिर चुका है.
आरसीबी की खराब शुरुआत पड्डीकल भी आउट
आरसीबी की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है. पहले ओवर में कप्तान विराट कोहली और तीसरे ओवर में देवदत्त पड्डीकल जैसन होल्डर के शिकार बन गये हैं. क्रीज पर एरोन फिंच और डिविलियर्स हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए