ePaper

T20 World Cup: रोहित शर्मा और बाबर आजम ने एक दूसरे से मिलकर क्या बातें कीं, आप भी जानें

Updated at : 15 Oct 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: रोहित शर्मा और बाबर आजम ने एक दूसरे से मिलकर क्या बातें कीं, आप भी जानें

Rohit Sharma and Babar Azam

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी मैच के इतर जब भी मिलते हैं तो तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब रोहित शर्मा और बाबर आजम एक दूसरे से बात कर रहे थे. लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये मैच के बाद या पहले आपस में क्या बातें करते हैं.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर मैच के इतर एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे से मिलते हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता. भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर तनाव, ड्रामा, दबाव, अपेक्षाओं का भार किसी भी तरह दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के बीच संबंधों को प्रभावित नहीं करता है. भारत के शीर्ष स्टार रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत और पाकिस्तान के मुख्य खिलाड़ी बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और उनके कोच मोहम्मद यूसुफ और सकलैन मुश्ताक की मुलाकात भी यूएई में एशिया कप के दौरान मुख्य आकर्षण था.

रोहित और बाबर से पूछे गये सबसे ज्यादा सवाल

ऑस्ट्रेलिया में प्री टूर्नामेंट ऑल कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस एक ऐसा ही मौका था जब बाबर आजम और रोहित शर्मा एक साथ देखे गये. टी20 वर्ल्ड कप के आठवें संस्करण की शुरुआत से पहले मेलबर्न में सभी 16 टीमों के कप्तान प्रेस को संबोधित करने के लिए एक जगह जमा हुए थे. भारत के कप्तान रोहित शर्मा और उनके पाकिस्तान समकक्ष बाबर आजम वैसे कप्तान थे, जिनसे सबसे ज्यादा सवाल पूछे गये.

Also Read: T20 World Cup से पहले कप्तानों की प्रेस कांफ्रेंस, रोहित शर्मा ने दी अपडेट, बाबर ने काटा केक, PHOTOS
क्या बातें करते हैं भारत और पाकिस्तान के क्रिकेटर

एक पत्रकार ने दोनों से सवाल दागा कि वे मैच के बाद या पहले जब एक दूसरे से मिलते हैं तो क्या बातें करते हैं. दोनों ने इसका बेहद खूबसूरती से जवाब दिया. बाबर ने कहा, “ये (रोहित) बड़े हैं मुझसे, मैं कोशिश करता हूं इनसे अनुभव लूं, क्यूंकि इन्होंने इतना सर्व किया है कि उनसे जितना ज्यादा सीखा जाये हमारे लिए अच्छा है. रोहित ने भी बाबर का समर्थन किया और कहा कि हम पाकिस्तान के खिलाफ खेल को समझते हैं, लेकिन हर बार इसके बारे में बात करने और अपने भीतर दबाव बनाने का कोई मतलब नहीं है.


रोहित शर्मा ने बतायी ये बातें

रोहित ने कहा कि हम लोग आपस में जब भी मिले जैसे एशिया कप में मिले, अभी मिले, हम पूछते हैं कि घर में क्या हालचाल है? परिवार कैसी है?. बस हम उन चीजों के बारे में बात करते हैं. और जीतने भी हम इनके टीम के साथियों से मिले हैं, जो हमारे पहले पीढ़ी के खिलाड़ी हैं उनसे भी हम घर के बारे में बात करते हैं. जैसे जिंदगी कैसी चल रही है, कौन सी नयी गाड़ी खरीदी. ये सब बातचीत होती है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 23 अक्टूबर को होने वाला है.

Also Read: T20 World Cup 2022: ‘पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग XI तैयार’, कप्तान रोहित शर्मा दी बड़ी अपडेट

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola