हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अबतक 67 को टिकट, एक पर पेंच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Oct 2022 4:13 PM
हिमाचल चुनाव 2022: कांग्रेस की तीसरी सूची के अनुसार जयसिंहपुर सीट से यदविंदर गोना, मनाली से भुवनेश्वर गौर और पांवटा साहिब से किरणेश जंग और किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी को चुनावी मैदान पर उतारा गया.
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 4 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की. जिसमें 4 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान पर उतारा है. अबतक कांग्रेस ने कुल 67 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. केवल एक सीट पर पेंच फंसी है.
तीसरी सूची में कांग्रेस ने इन्हें मैदान पर उतारा
कांग्रेस की तीसरी सूची के अनुसार जयसिंहपुर सीट से यदविंदर गोना, मनाली से भुवनेश्वर गौर और पांवटा साहिब से किरणेश जंग और किन्नौर सीट से जगत सिंह नेगी को चुनावी मैदान पर उतारा गया.
Congress releases the third list of four candidates for the Himachal Pradesh Assembly polls pic.twitter.com/R3NzlWZTOm
— ANI (@ANI) October 22, 2022
कांग्रेस ने पहली सूची में 46 उम्मीदवारों को मैदान पर उतारा
कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं. सूची के अनुसार, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है. वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया. सूची के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ नेता आशा कुमारी को डलहौजी और सुखविंदर सिंह सुक्खू को नादौन से चुनाव मैदान में उतारा गया है.
दूसरी सूची में कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों को मैदान पर उतारा
कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची में 17 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान पर उतारा. जिसके अनुसार शिमला से हरीश जनार्थ, बिलासपुर से भूम्बेर ठाकुर, धरमपुर से चंद्रशेखर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को टिकट दिया गया है.
12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी. मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं. सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










