World Milk Day 2023: विश्व दुग्ध दिवस आज, दूध में जरूर मिलाएं ये चीजें, मिलेगी शक्ति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 01 Jun 2023 6:36 AM
World Milk Day 2023: दूध इंसान का पहला आहार होता है, इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों और शरीर को मजबूत बनाता है. आज 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जा रहा है. यहां जानिए दूध को कैसे अलग-अलग तरीकों से आप तैयार कर सकती हैं और साथ ही इनके फायदे भी जानिए.
World Milk Day 2023: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन ने 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में अपनाया है. यह दिन दूध को वैश्विक भोजन के रूप में मान्यता देने और डेयरी उद्योग का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्रदान करना है. 2001 से प्रत्येक वर्ष 1 जून को यह दिवस मनाया जाता रहा है.
दूध इंसान का पहला आहार होता है, इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों और शरीर को मजबूत बनाता है. बचपन हो या जवानी हमें स्वस्थ रहने और बीमारियों से बचने के लिए नियमित रूप से दूध पीने की सलाह दी जाती है. न केवल दूध बल्कि इससे बनी दूसरी चीजें भी बहुत सेहतमंद होती हैं.यहां जानिए दूध को कैसे अलग-अलग तरीकों से आप तैयार कर सकती हैं और साथ ही इनके फायदे भी जानिए.
दूध और केले का सेवन करने की सलाह वजन बढ़ाने वाले सभी व्यक्ति को दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं केला और दूध पीने के कई दूसरे फायदे भी हैं. यह मांसवर्धक है और बीमारी के बाद की कमजोरी व थकान को दूर कर शरीर को एनर्जी देता है. इसके अलावा यह हड्डियों व मांसपेशियों को मजबूत भी बनाता है. रोज केले और दूध का शेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं. कब्ज, अधिक कॉलेस्ट्रॉल और कफ की समस्या वाले लोग इसका सेवन न करें.
इलायची का स्वाद हर किसी को पसंद आता है और इसे दूध में मिलाने से दूध का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है. इसमें कैल्शियम और आयरन के अलावा कई और भी न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते है. इलायची दूध खासकर बच्चे बेहद पसंद करेंगे क्योंकि वो इलायची के स्वाद को अधिक नहीं जानते हैं और इस तरह से आपका काम भी आसान हो जाएगा.
दूध में फलों को मिलाकर तैयार किया जाए तो ये एक पौष्टिक हेल्थ ड्रिंक माना जाता है. दूध में फलों को मिलाकर मिल्क शेक बनाएं और इसे खुद भी पीएं और अपने बच्चों को भी पीने को दें. इससे आप फल का भी सेवन कर सकेंगे और दूध भी पी लेंगे. फ्रूट मिल्क बनाने के लिए केला, सेब, स्ट्रॉबेरी और आम का प्रयोग किया जाता है. इसमें आप टेस्ट के लिए केसर भी मिला सकती हैं.
मुनक्का और दूध का सेवन करने से शरीर को ग्लूकोज और विटामिन्स मिलते हैं. इससे खूनी बवासीर, गले व यूरीन में जलन, आंखों में जलन व रेडनेस, दिमाग की कमजोरी, बुखार व कब्ज में लाभदायक है. इसके साथ शरीर में दर्द, स्नायुतंत्र में गड़बड़ी, पैरों में ऐंठन और नकसीर जैसी समस्याओं में यह लाभकारी है.
शहद में लगभग सभी गुण होते हैं, दूध में इसे मिलाने से इसका फायदा अधिक मिलता है. दूध और शहद दोनों में विटामिन ए, बी व डी और कैल्शियम होता है, जो कि एंटी-एलर्जिक, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुणों से भरपूर होता है. इसे पीने से खून साफ होता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, लीवर संबंधी समस्यायें दूर होती हैं और तनाव भी दूर होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










