World Diabetes Day 2021: चाय पीकर करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल, जानिए कैसे?

Updated at : 13 Nov 2021 4:50 PM (IST)
विज्ञापन
World Diabetes Day 2021: चाय पीकर करें ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल, जानिए कैसे?

World Diabetes Day 2021, Diabetes control tea: डायबिटीज के मरीज अक्सर चाय से परहेज करते हैं. चाय पीने की लत हो तो बिना चीनी वाली या शुगर फ्री वाली चाय पीना मजबूरी होती है. ऐसे में ये खबर डायबिटीज के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है.

विज्ञापन

World Diabetes Day 2021, Diabetes control tea: डायबिटीज के मरीज अक्सर चाय से परहेज करते हैं. चाय पीने की लत हो तो बिना चीनी वाली या शुगर फ्री वाली चाय पीना मजबूरी होती है. ऐसे में ये खबर डायबिटीज के मरीजों के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. दरअसल आज हम कुछ ऐसे हर्बल चाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखेगा साथ ही आपको चाय की कमी भी नहीं होने देगा.

ब्लैक टी से करें डायबिटीज को कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए हर्बल चाय के लिस्ट में सबसे ऊपर है ब्लैक टी. बिना दूध वाली ब्लैक टी सेहत का ध्यान रखने वाले लोगों की फेवरेट होती है. इससे कई तरह के लाभ होते हैं साथ ही चाय की जरुरत भी पूरी हो जाती है. दरअसल जिस पौधे से काली चाय का उत्पादन होता है उसमें थेफ्लेविन्स और थेरुबिगिन्स जैसे कई जरूरी मेडिसनल गुण पाए जाते हैं जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शामिल है. इससे सेहत और स्वाद की बात साथ हो जाती है.

दालचीनी की चाय है अद्भुत

दालचीनी की गिनती मसालों में की जाती है लेकिन ये एक ऐसी सामाग्री है जो कई बीमारियों में रामबाण होती है. साथ ही हल्की मीठी होने की वजह से स्वाद में भी काफी अच्छी मानी जाती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक वरदान इसलिए है क्योंकि इससे शुगर लेवल कंट्रोल होता है. इसकी चाय बनाकर पीने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और चाय की तलब भी नहीं होती.

गुड़हल के फुल की चाय

गुड़हल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. गुड़हल की चाय इंसुलिन हॉर्मोन को बैलेंस करता है साथ ही इससे शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है. इसमें भी एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी माने जाते हैं. साथ ही चाय की कमी भी नहीं होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola