ePaper

Winter Diet Plan: सर्दियों के मौसम में खाली पेट खाएं ये 5 फूड्स, होंगे ये जबरदस्त फायदे

Updated at : 08 Dec 2021 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Diet Plan: सर्दियों के मौसम में खाली पेट खाएं ये 5 फूड्स, होंगे ये जबरदस्त फायदे

Winter Diet Plan: सर्दियों के मौसम में खाने पीने के चीजों की भरमार रहती है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में कुछ चीचें खाली पेट खाने से ना सिर्फ बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं.

विज्ञापन

Winter Diet Plan: सर्दी के मौसम में हमेशा कुछ ना कुछ गर्म खाने का मन करता है. इस मौसम में तली भुनी चीजें अक्सर लोग खाते हैं लेकिन ये सभी चीजें हर दिन खाने से स्वास्थ्य पर असर डालता है और कभी-कभी यह गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों में कुछ चीचें खाली पेट खाने से ना सिर्फ बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि आप पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं. ऐसे हम आपको कुछ Healthy Winter Diet के बारे में बताने जा रहे हैं.

गुनगुना पानी और शहद

ठंड के मौसम में हर दिन गुनगुने पानी का सेवन करना अच्छा होता है. इसमें आपको शहद मिलाकर पीना चाहिए, इससे अगर आप तली-भुनी चीजें भी खाते हैं तो उनका असर पेट पर नहीं पड़ेगा. शहद में पाए जाने वाले मिनिरल्स, विटामिन, फ्लेवोनोइड्स और एंजाइम्स आंतों को साफ रखते हैं.

पपीता

पपीता हमारी आंतों के लिए अच्छा माना जाता है. यह पेट की कई दिक्कतों को दूर करता है. खाली पेट खाने वालों के लिए पपीता एक सुपरफूड है. पपीता हर मौसम में और हर जगह पाया जाता है. इसे आप आसानी से अपने ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं. ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है, दिल की बीमारियों को दूर करता है और वजन भी घटाता है.

भीगे हुए बादाम

सर्दियों के मौसम में सुबह खाली पेट भीगे बादाम खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है. बादाम में मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाया जाता है. ये सेहत के लिए बहुत असरदार माने जाते हैं.

ओट्स

ओटमील को सबसे अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट माना जाता है. अगर आप कम कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर कुछ खाना चाहते हैं तो ओटमील अच्छा विकल्प होता है. ओटमील खाने के बाद कई घंटों तक भूख नहीं लगती है.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola