ePaper

Weight loss Foods: ठंड में बेफिक्र होकर खाएं ये पराठे, थुलथुल शरीर से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 19 Dec 2024 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
weight loss drink

weight loss drink

Weight loss Foods: जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें डर रहता है कि ज्यादा पराठा खाएंगे तो यह और भी ज्यादा नुकसानदायक होगा. लेकिन कुछ ऐसे पराठे हैं, जिन्हें आप बिना सोच विचार के बड़े चाव से खा सकते हैं.

विज्ञापन

Weight loss Foods: ठंड में बेफिक्र होकर खाएं ये पराठे, थुलथुल शरीर से मिलेगा छुटकारा ठंड के दिनों में लोग बड़े चाव से पराठा खाते हैं. आलू के अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों के पराठे को भी खूब खाया जाता है. ऐसे में जो लोग मोटापे से परेशान हैं उन्हें डर रहता है कि ज्यादा पराठा खाएंगे तो यह और भी ज्यादा नुकसानदायक होगा. लेकिन कुछ ऐसे पराठे हैं, जिन्हें आप बिना सोच विचार के बड़े चाव से खा सकते हैं. इन पराठों को कम घी और तेल के साथ बनाएंगे तो यह मोटापे की समस्या से निजात दिलाने का काम करेगा. आइए जानते हैं किन पराठों को खाकर मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं.

Also Read: Weight Loss Drinks: रोजाना खाली पेट पिएं ये ड्रिंक्स, चंद दिनों में मोटापे से मिलेगा छुटकारा

Also Read: Water Weight: क्या होता है वॉटर वेट? जानें कारण और बचाव के तरीके

पत्ता गोभी और प्याज के पराठे

मोटापे को कम करने में पत्ता गोभी प्रभावकारी होता है. इसे सलाद और सब्जी के रूप में तो खाते ही हैं. लेकिन अगर पत्ता गोभी में प्याज मिक्स कर पराठा बनाते हैं तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह स्वाद के साथ जिद्दी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है. हां इसको बनाते समय ध्यान रखना होगा कि ज्यादा तेल और घी का इस्तेमाल न किया गया हो.

पनीर के पराठे

पनीर में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और आयरन जैसे  कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसे सब्जी के अलावा पराठे के रूप में खा सकते हैं. इसको खाने से लंबे समय तक भूख को कंट्रोल किया जा सकता है. इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है.

मेथी का पराठा

अगर आप मेथी का पराठा खाते हैं तो मोटापे को कम कर सकते हैं, क्योंकि यह लंबे समय तक भूख को कंट्रोल कर सकता है. मेथी का पराठा बनाते समय आटे में मेथी के अलावा अजवाइन, अदरक, नमक को मिलाकर बनाने से यह और भी स्वादिष्ट होता है. साथ ही यह ब्लड शुगर की समस्या में भी कारगर होता है.

गाजर और मूली का पराठा

ठंड में मूली और गाजर की मांग बढ़ जाती है. यह अक्सर सलाद के रूप में खाया जाता है. लेकिन गाजर और मूली का पराठा भी बना सकते हैं. यह मोटापा को कम करने में मदद करेगा, क्योंकि इन दोनों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता.

पालक का पराठा

पालक कई पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होता है. इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. कम तेल और घी का इस्तेमाल के पालक का पराठा बना कर खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है. जिसकी वजह से थुलथुल शरीर से छुटकारा मिलता है.

Also Read: Fat Loss Tips: पेट में जमी जिद्दी चर्बी को पिघलाने में माहिर हैं ये फल, जरूर करें डायट में शामिल

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola