ePaper

Weight Gain Mistakes: क्या आप जानते हैं इन गलतियों को करने से बढ़ सकता है आपका वजन? हो जाएं सावधान

Updated at : 20 Jan 2025 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
weight gain mistakes

weight gain mistakes

Weight Gain Mistakes: वजन का कंट्रोल में रहना हमारे सेहत के लिए बहुत जरूरी है. खाने में कुछ गलतियों की वजह से हमें वेट गेन की समस्या हो सकती है. अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इन गलतियों को ना करें.

विज्ञापन

Weight Gain Mistakes: इस तेजी से भागती दौड़ती जिंदगी में हम अक्सर समय पर खाना नहीं खा पाते हैं जिसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. बदलते हुए लाइफस्टाइल और काम में व्यस्त होने के कारण फास्ट फूड पर हमारी निर्भरता बढ़ती ही जा रही है. अक्सर हम सुनते आ रहे हैं कि रात में हल्का खाना लेना चाहिए. हल्का भोजन हमारे पाचन और अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है. इससे हमारा वजन भी कंट्रोल रहता है. खाने पीने की गड़बड़ी से इसका हमारे सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. तो जानते हैं कुछ गलतियों के बारे में जिनको करने से हमें बचना चाहिए. 

अधिक तला-भुना खाना 

खाने में तेल का अधिक उपयोग हमारे सेहत के लिए हानिकारक है. तेल से युक्त खानों का सेवन कई सारी समस्याओं को बढ़ा सकता है जिसमें कि वजन बढ़ना, हृदय से जुड़ी हुई परेशानी सबसे आम है. तले-भुने चीजों का सेवन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ज्यादा तेल से बने हुए खानों का सेवन कम मात्रा में करें. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए रोजाना चलें इतने स्टेप्स, जल्द होगा फायदा

यह भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज के मरीज इन चीजों को करें ब्रेकफास्ट में शामिल, होंगे फायदे

हरी सब्जियों का कम सेवन 

अपनी डाइट में अगर आप हरी सब्जियों को शामिल नहीं करते हैं तो ये आपके वजन को बढ़ा सकता है. हरी सब्जियों का सेवन हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है. इनके सेवन से हमारी सेहत को बहुत लाभ मिलता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है.

अधिक कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन 

कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन शरीर को ऊर्जा देता है जो हमारे शरीर को सुचारु रूप से चलाने में मदद करती है. अगर आप अपने खाने में अधिक कार्बोहाइड्रेट्स लेते हैं तो ये आपके ब्लड शुगर को ऊपर कर सकता है जिससे डायबिटीज होने का खतरा हो सकता है. 

सही समय पर भोजन ना करना 

अच्छे स्वास्थ्य के लिए समय पर भोजन करना अत्यंत आवश्यक है. समय पर भोजन ना लेना मेटाबॉलिज्म पर असर डालता है जिसके कारण वजन बढ़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: महिलाओं को अपने डायट में क्यों शामिल करना चाहिए पालक? जानें 5 कमाल के फायदे

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola