ePaper

New Year 2024 नए साल पर फिटनेस की ओर बढ़ाएं कदम, किडनी को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें 5 उपाय

Updated at : 07 Dec 2023 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
New Year 2024 नए साल पर फिटनेस की ओर बढ़ाएं कदम, किडनी को हेल्दी बनाने के लिए फॉलो करें 5 उपाय

New Year 2024 Health Care : नया साल का नया सवेरा नई उम्मीदों का सवेरा होता है हर इंसान चाहता है कि उसका नया साल पिछले साल से अच्छा हो. ऐसे में हम सब जानते हैं कि सेहत से बड़ा कोई धन नहीं होता तो क्यों ना इस बार नए साल पर फिटनेस की ओर कदम बढ़ाने का संकल्प लें.

विज्ञापन
undefined

New Year 2024 Resolutions : नए साल 2024 में फिटनेस के संकल्पों के साथ अपनी किडनी स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें. इसके लिए आप कुछ उपायों को अपना सकते हैं

undefined

हम सब जानते हैं कि गुर्दे शरीर से अपशिष्ट और अतिरिक्त तरल पदार्थ को फ़िल्टर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वे शरीर में नमक, पानी और अन्य रसायनों की मात्रा को नियंत्रित करने में भी मदद करते हैं,

undefined

जब भी कोई क्रोनिक किडनी रोग से पीड़ित हो सकता है उसकी किडनी पूरी तरह से काम करने में विफल हो जाती है, इसलिए किडनी को बेहतर बनाने के लिए सेहत भरे इन उपायों को आजमाएं

Also Read: दिन भर बनी रहेगी एनर्जी, खाली पेट खाएं ये मैजिकल फूड
undefined

किडनी यूरिन के माध्यम से ब्लड से अपशिष्ट उत्पादों, अतिरिक्त पानी और अन्य अशुद्धियों को फ़िल्टर करते हैं ये शरीर में पीएच, नमक और पोटेशियम लेवल को रेगुलेट करने और हड्डियों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं.

undefined

किडनी मांसपेशियों के कार्य को रेगुलेट करने के लिए विटामिन डी को सक्रिय करने के लिए भी जिम्मेदार हैं, गुर्दे की बीमारी होने पर बड़ी संख्या मेंलोगों को डायलिसिस की जरूरत पड़ती है. कंडीशन बिगड़ने पर किडनी ट्रांसप्लांट करने की भी जरूरत होती है इसलिए जरूरी है कि हम सब अपनी किडनी का खास ख्याल रखें.

undefined

अपनी किडनी को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को सेहत भरी लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत है.

undefined

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत : पानी किडनी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, और किडनी की बीमारियों की संभावना को कम करता है. पथरी के निर्माण को रोकने में मदद करने के लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए.

undefined

धूम्रपान की आदत छोड़े : धूम्रपान रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे गुर्दे में ब्लड सर्कुलेशन सीमित हो जाता है. धूम्रपान से रीनल सेल कार्सिनोमा का भी जोखिम बढ़ता है. धूम्रपान छोड़ने से कैंसर का खतरा कम होता है.

undefined

फिजिकली एक्टिव रहना : लाइफस्टाइल में शिथिलता को छोड़ना और हर दिन व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है. यह न केवल दिल या फेफड़ों बल्कि किडनी के लिए भी फायदेमंद है.रेगुलर एक्सरसाइज से वजन बनाए रखने और किडनी की समस्याओं को दूर रखने में मदद मिलेगी. इसके लिए स्विमिंग, दौड़ना, एरोबिक्स, योग और हर दिन आधा घंटा व्यायाम करना जरूरी है.

undefined

अपने नमक के सेवन पर ध्यान दें : पैक्ड फूड और जंक फूड जैसी नमकीन चीजों को कभी कभार खाना नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन इसके अधिक सेवन से रक्तचाप बढ़ता है, यह आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है.

undefined

कई लोगों में किडनी रोग के लक्षण नहीं दिखते इसलिए साल भर में एक बार किडनी की जांच करना आपको फिट रख सकता है .

Also Read: Women’s health: सेहत को ना करें इग्नोर, जानें महिलाओं को होने वाले कॉमन गायनिक इंफेक्शन, लक्षण और उपचार
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola