ePaper

Periods Pain Home Remedies: दवा नहीं इन घरेलू तरीकों से करें पीरियड्स दर्द को खत्म

Updated at : 30 Apr 2024 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Periods Pain

Periods Pain-Photos By: Social media

Periods Pain Home Remedies: पीरियड्स में दर्द होना एक गंभीर समस्या है. अगर आप दवा कराने के बाद भी पीरियड्स के दर्द से निजात नहीं पा सकती हैं तो हम आपको कुछ आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों के बारे में बताएं...

विज्ञापन

Periods Pain Home Remedies: पीरियड्स के समय आमतौर पर महिलाओं और लड़कियों को दर्द का सामना करना पड़ता है. कभी-कभी तो यह दर्द एक दम से असहनीय भी हो जाता है. कुछ लड़कियां तो दर्द के कारण उल्टी और बेहोश भी हो जाती है. इससे आप खुद ब खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि पीरियड के समय फीमेल को कितना पेन होता होगा. तमाम तरह की दवा खाने के बाद भी अगर पीरियड के दर्द से आराम नहीं मिल रहा है तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आयुर्वेदि घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकती हैं.

हल्दी का दूध पीएं

 कई बार महिलाओं को पीरियड के समय दर्द का सामना करना पड़ता है. ऐसे में आपको हल्दी का दूध जरूर पीना चाहिए. इससे पीरियड्स के दर्द में तो राहत मिलेगा ही साथ ही अन्य कई सारी बीमारियों से भी निजात मिलेगा. क्योंकि हल्दी दूध में कई सारे एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाने में कारगर हो सकते हैं.

अजवाइन और काला नमक

आयुर्वेद में अजवाइन और काला नमक का इस्तेमाल सबसे अधिक किया जाता है. अगर किसी को पीरियड में दर्द है तो हल्का गर्म पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन और काला नमक को मिलाकर पी लें. इससे पेट से जुड़ी सभी समस्याओं से निजात मिलेगा.

Also Read: मलाइका अरोड़ा की तरह चाहिए फिगर तो आज से ही शुरू कर दें ये 4 एक्सरसाइज

सिरका पिएं

अगर किसी को पीरियड के दौरान असहनीय दर्द होता है तो उसे एक से दो चम्मच सिरका में हल्का सा काला नमक मिलाकर पी लेना चाहिए. इससे तुरंत आपको पीरियड दर्द से राहत मिलेगा. इसके अलावा यह कब्ज, गैसे आदि से भी निजात दिलाता है.

अदरक का सेवन करें

पीरियड्स के दर्द से तुरंत निजात चाहिए तो अदरक सबसे सही रहा. इसके लिए छोटा सा एक अदरक लें और उसके बारीक टुकड़ों में काट लें और दो कप पानी में उन सभी टुकड़ों को डालकर उबाल लें. फिर इसे छान लें और धीरे-धीरे चाय की तरह पिएं. इससे आपको पीरियड के दर्द से राहत मिल जाएगा.

Also Read: आयुर्वेद के इन नुस्खों से करें बीपी कंट्रोल

तुलसी की चाय पिएं

तुलसी की पत्तियों में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी लाभकारी होते हैं. अगर किसी को पीरियड्स में दर्द होता है तो उसके लिए तुलसी काफी फायदेमंद रहेगा. इसके लिए आपको एक कप पानी में कम से कम 8 से 15 तुलसी की पत्तियों को उबाल लेना है. इसे फिर धीरे-धीरे पीना है. इससे आपको पीरियड्स के दर्द के साथ-साथ कब्ज और गैस से भी राहत मिलेगा.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह आप ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से एक बार जरूर पूछे, सभी अमल करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola