ePaper

Papaya fruit: पपीता खाने के तुरंत बाद न खाएं ये 4 चीजें, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे

Updated at : 03 Jul 2024 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
Papaya fruit: पपीता खाने के तुरंत बाद न खाएं ये 4 चीजें, वरना लेने के देने पड़ जाएंगे

Papaya fruit, Pic By: Social Media

Papaya fruit: पपीता फल सभी को खाना चाहिए. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए...

विज्ञापन

Papaya fruit: पपीता सभी के लिए लाभदायक होता है. अगर आप रोजाना पपीता खाते हैं तो आपका पेट दुरुस्त रहेगा. पपीते में कई सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करते हैं. पपीता में विटामिन सी, विटामिन ए, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. चलिए जानते हैं पपीता खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए.

अंडा न खाएं

पपीता खाने के तुरंत बाद अंडा नहीं खाना चाहिए. क्योंकि अंडा प्रोटीन और ओमेगा-3 होता है और पपीता पपेन एंजाइम होता है. ऐसे में जब यह दोनों को रिएक्ट करते हैं तो आपको बदहजमी, मतली, कब्ज और उल्टी से जूझना पड़ सकता है. इसलिए कभी भी पपीता खाने के बाद अंडा नहीं खाना चाहिए.

डेरी प्रोडक्ट न खाएं

पपीता खाने के तुरंत बाद डेरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर न खाएं. क्योंकि पपेन दूध में कैसिइन पाए जाते हैं जिसके कारण आपका पेट खराब हो सकता है और आपको कब्ज, बदहजमी, ब्लोटिंग और दस्त की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी पपीता खाने के बाद दूध, दही आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.

Also Read: करेले के बीज खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

चाय न पिएं

पपीता खाने के बाद चाय नहीं पीनी चाहिए. क्योंकि पपीता का पपेन कम्पाउंड और चाय की पत्तियों में मौजूद कैटेचिन जब रिएक्ट करते हैं तो आपको सीने में जलन, अपच जैसी समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है. इसलिए अगर आप पपीता खाते हैं तो चाय का सेवन न करें.

Also Read: डायबिटीज के मरीज जरूर ट्राई करें इन 5 सब्जियों के जूस

नींबू ना खाएं

पपीता खाने के तुरंत बाद नींबू नहीं खाना चाहिए. क्योंकि इससे आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बिगड़ सकता है और एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कभी भी भूलकर पपीता खाने के बाद नींबू न खाएं. वरना आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है.

Also Read: फिटकरी वाला पानी से नहाने के 6 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola