ePaper

Okra Water: इन बीमारियों का दुश्मन है भिंडी का पानी, फायदे जान रह जाएंगे दंग

Updated at : 18 May 2024 3:18 PM (IST)
विज्ञापन
Okra Water: इन बीमारियों का दुश्मन है भिंडी का पानी, फायदे जान रह जाएंगे दंग

okra water- Pic By: Social Media

Okra Water: भिंडी का पानी पीने के फायदों के बारे में आज हम विस्तार से जानेंगे. क्योंकि इसे पीने से कब्ज, डायबिटीज, पाचन तंत्र को दुरुस्त रखा जा सकता है...

विज्ञापन

Okra Water: भिंडी का सेवन लोग सबसे अधिक सब्जी के रूप में करते हैं. इसे हर कोई खाना पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की फेवरेट सब्जी भिंडी ही है. इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे कि विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, फोलेट आदि जो हमारी सेहत के लिए काफी हेल्दी मानी जाती है. लेकिन क्या आप भिंडी का पानी पीने के फायदों के बारे में जानते हैं. चलिए आज हम इस लेख के जरिए विस्तार से जानेंगे.

वजन कम करने में

भिंडी में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो वजन को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं. भिंडी के पानी में कैलोरी नहीं होती है लेकिन फाइबर भरपूर पाया जाता है. अगर आप रोजाना भिंडी के पाने पीते हैं तो इससे आपका पेट देर तक भरा रहेगा और भूख कम लगेगी. जिससे वजन तेजी से घटाया जा सकता है.

डायबिटीज के लिए

भिंडी का पानी डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद है. इसे पीन से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर हेल्थ के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकते हैं. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको भिंडी का पानी जरूर पीना चाहिए.

Also Read: डायबिटीज के मरीज क्या छाछ पी सकते हैं? जानिए डायटीशियन से

Also Read: हरी धनिया की पत्तियां खाने के फायदे जान हो जाएंगे हैरान

कब्ज के लिए

अगर किसी को कब्ज की समस्या है तो भिंडी का पानी पीना शुरू कर दें. गर्मी के दिनों में यह सेहत के लिए काफी लाभदायक है. इसमें डायटरी फाइबर काफी होता है, जिसमें सॉल्युबल फाइबर अधिक होता है जो पानी में घुल जाता है और डाइजेस्टिव सिस्टम में जेल की तरह पदार्थ बनाता है. इसे पीने से कब्ज से निजात पाया जा सकता है.

पाचन तंत्र में

भिंडी का पानी पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे पीन से डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है क्योंकि इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर कंटेंट पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसके अलावा भिंडी का पानी पीने से दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola