ePaper

Drumstick Benefits for Male: पुरुषों के लिए खजाना है सहजन, जानें इसके फायदे

Updated at : 30 Mar 2024 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
drumstick

Drumstick

Drumstick Benefits for Male: सहजन पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसमें कई सारे हेल्दी पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो पुरुषों के हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होते हैं. सहजन कौन सी बीमारी में काम आता है?

विज्ञापन

Drumstick Benefits for Male: सहजन का दूसरा नाम मोरिंगा भी है. यह आयुर्वेद में औषधि के रूप में काम आता है. इमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. जैसे कि विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, फोलेट, आयरन और जिंक आदि. जो हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. दरअसल सहजन गर्मी में ही पाया जाता है. जो खाने में थोड़ा सा कड़वा जरूर होता है लेकिन यह पोषक तत्वों से भरा खजाना है. ऐसे में पुरुष अगर सहजन खाते हैं तो उन्हें अनेकों लाभ मिलते हैं. इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानेंगे पुरुषों के लिए सहजन का लाभ क्या है?

सहजन पुरुषों के लिए बेहद लाभकारी
सहजन पुरुषों के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि सहजन में सेक्सुअल विरालिटी, टेस्टोस्टेरोन लेवल और कामेच्छा को बढ़ाने की शक्ति होती है. इसे खाने से पुरुषों के स्‍पर्म काउंट में बहुत तेजी से सुधार होती है. ऐसे में पुरुषों को अधिक से अधिक सहजन का सेवन करना चाहिए.

इम्यून सिस्टम मजबूत करने में

पुरुषों को सहजन अधिक खाना चाहिए. इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. क्योंकि सहजन में विटामिन सी और इम्यूनोमॉड्यूलेटरी पाए जाते हैं जो इम्यून को हेल्दी रखता है.

क्या सहजन खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है

सहजन खाने से डायबिटीज यानी की शुगर कंट्रोल में रहता है. इसमें पाए जाने वाले क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखता है. ऐसे में पुरुषों को सबसे अधिक सहजन खाना चाहिए. ताकि शुगर को कंट्रोल में रखा जा सके.

हड्डियों को मजबूत रखने का सरल उपाय ?

सहजन खाने से हड्डियां मजबूत होती है. क्योंकि कैल्शियम सबसे अधिक पाया जाता है. ऐसे में पुरुषों को सहजन का सेवन जरूर करना चाहिए. ताकि हड्डियों की समस्या से बचा जा सके और कैल्शियम की कमी दूर किया जाए.

क्या सहजन खाने से त्वचा में आता है ग्लो ?

आज के समय में हर कोई त्वचा से परेशान हैं. पुरुषों में सबसे अधिक चेहरे पर दाग, धब्बा आदि की समस्या बनी रहती है. ऐसे में सहजन का सेवन करने से सभी दाग दूर किया जा सकता है. सहजन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीफंगल जैसे गुण होते हैं जो त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखते हैं.

Also Read: कहीं आपको भी तो गर्मी में नहीं लग रही है ठंड, हो सकते हैं इन बड़ी बीमारियों के संकेत

Also Read: अनिद्रा की समस्या को न करें इग्नोर, हो सकती है ये गंभीर बीमारियां

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola