Monsoon Diet Tips: बरसात के मौसम में इन चीजों को खाने से करें परहेज, गंभीर बीमारियों का बन सकती है कारण
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Jul 2021 7:22 AM
Best Food For Monsoon Season, Health Tips: बरसात में ज्यादातर बीमारियां खान-पान से संबंधित होती हैं. ऐसे में हर व्यक्ति को खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. जानिए इस मौसम में खाने की किन-किन चीजों से परहेज है जरूरी.
Best Food For Monsoon Season, Health Tips: बरसात में ज्यादातर बीमारियां खान-पान से संबंधित होती हैं. ऐसे में हर व्यक्ति को खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. जानिए इस मौसम में खाने की किन-किन चीजों से परहेज है जरूरी.
बरसात में पालक, मेथी, बथुआ, बैंगन, फूल गोभी, पत्ता गोभी जैसी सब्जियां खाने से परहेज करना चाहिए. दरअसल, इस मौसम में कीड़ों की फर्टिलिटी बढ़ जाती है. खासकर पत्तेदार सब्जियों में ये काफी तेजी से पनपने लगते हैं, इसलिए इन्हें खाने से आपका पेट खराब हो सकता है.
मछली व अन्य सी-फूड: बरसात का मौसम अधिकांश मछलियों व अन्य समुद्री जीवों के लिए प्रजनन का समय होता है. यही वजह है कि इस मौसम में मछली व सी-फूड खाने से फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है.
मशरूम: इस मौसम में मशरूम के सेवन से भी परहेज करना चाहिए. चूंकि सीधे जमीन से उगने के कारण इसे खाने से कई तरह के बैक्टीरियल इन्फेकशन होने का खतरा बढ़ जाता है.
तले-भुने और स्ट्रीट फूड: इस मौसम में अधिक मात्रा में तला-भुना खाने से बचें. इस तरह का भोजन शरीर में प्रवेश करके पित्त को बढ़ाता है. यही बढ़ा हुआ पित्त विभिन्न बीमारियों की वजह बन सकता है.
Also Read: 30 की आयु के बाद बढ़ जाता है High Uric Acid का खतरा, इन उपायों से घर पर ही कर सकते हैं कंट्रोल
काट कर रखे हुए फल: लंबे समय से काट कर रखे हुए फल और सब्जियों का भी सेवन न करें. इनमें कीड़े होने का खतरा रहता है. इसके साथ बरसात में पाचन क्रिया कमजोर हो जाती है, इसलिए नॉनवेज भी कम मात्रा में खाएं या खाने से परहेज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










